राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में सरकारी अस्पतालों की संख्या बढ़ी,निजी अस्पतालों का पत्ता साफ

Posted on 05 August 2011 by admin

बीते वित्तीय वर्ष में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मरीजों के इलाज के लिये चयनित कई निजी अस्पतालों में व्यापक अनियमितता के चलते जिला प्रशासन द्वारा ब्लैक लिस्टेड करके इस बार उनका पत्ता साफ कर सरकारी अस्पतालों की संख्या बढ़ा दिया है। प्राप्त सूचना के अनुसारे राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में कई निजी अस्पतालों के स्मार्ट कार्ड के द्वारा गरीबों के इलाज के लिये चयनित किया गया था। परन्तु भारी अनियमितता के चलते उनके स्मार्ट कार्ड का नवीनीकरण नही किया गया। निजी अस्पतालों मे स्मार्ट कार्ड पर ऐसे रोगों का इलाज एवं आपरेशन कर दिया जो सुविधा उन अस्पतालेां में थी ही नही। यही नही एक -एक दिन में भर्ती मरीजांें की सख्ंया बेडों से अधिक दिखा दी गयी थी। इस तरह फर्जीवाड़ा कर कुछ अस्पतालों ने सरकार के लाखों रूपये डकार गये। योजना के तहत इस बार ऐसे अस्पतालों को बाहर कर दिया गया। जिन्होंने नियमतः कार्य नहीं किया । चालू वर्ष में स्मार्ट कार्ड पर इलाज के लिये नये अस्पतालों मंे सरकारी चिकित्सालयेां केा वरीयता दी गयी है । इसबार सात सरकारी अस्पतालों को इस योजना में और शामिल किया गया। अब स्मार्ट कार्ड पर इलाज करने वालो में सरकारी अस्पतालों की संख्या 23 हो गयी है। इस प्रकार 14 निजी एंव 9 सरकारी अस्पताल शामिल हैं। सरकारी अस्पतालो में जिला महिला एंव जिला चिकित्सालय भी शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in