Categorized | लखनऊ.

गांधी जी का नाम हटाने सम्बन्धी सरकार के निर्णय के विरूद्ध वैश्य समाज

Posted on 05 August 2011 by admin

छत्रपति शाहू जी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अस्पताल ‘गांधी मेमोरियल एण्ड एसोसिएटेड हास्पिटल’ से गांधी जी का नाम हटाने सम्बन्धी सरकार के निर्णय के विरूद्ध वैश्य समाज सहित विभिन्न संगठन लामबन्द हो गये हैं। आक्रोशित लोगों ने आज हजरतगंज स्थित वैश्य समाज के कार्यालय पर बैठक की और अस्पताल का पूर्व नाम बहाल करने हेतु वैश्य स्वाभिमान परिवार के मुखिया डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में सत्याग्रह का ऐलान किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए डा. नीरज बोरा ने कहा कि सरकार ने चिकित्सा विश्वविद्यालय परिनियमावली में संशोधन के बहाने अस्पताल का नाम बदलकर पूज्य बापू के अनुयायियों को गहरी चोट दी है। उन्होंने कहा कि वे छत्रपति शाहूजी महाराज का पूरा सम्मान करते हैं परन्तु राष्ट्रपिता के नाम को हटाने का कोई औचित्य समझ में नहीं आता। प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि जिस गांधी का जीवन न केवल भारत अपितु दुनिया भर के लोगों के लिए वन्दनीय हो उस गांधी के नाम संचालित अस्पताल का नाम बदलना सरकार की संकुचित मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने  कहा कि सरकार यदि उक्त अस्पताल का पूर्व नाम बहाल नहीं करती है तो पूज्य बापू के अनुयायी सत्याग्रह करेंगे।
बैठक में तय किया गया कि आगामी 7 अगस्त को झूलेलाल वाटिका में धरना दिया जायेगा तथा महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन देकर सरकार के निर्णय को बदलने की मांग की जायेगी।
बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी अमरनाथ अग्रवाल, सतीश चन्द्र गुप्ता, बृजेश गुप्ता ‘चंचल’, गिरीश गुप्ता ‘बबुआ’, प्रदीप गुप्ता ‘प्रिस’, दिलीप साहू, महेश साहू ‘दद्दू’, डा. अनिल गुप्ता, डा. भोलानाथ गुप्ता राही फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनील सिंह, आल इण्डिया कमर फाउण्डेशन के सचिव ए.एन. रहमान सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in