Categorized | लखनऊ.

भाजपा चुनाव में साफ छवि, जुझारू व संघर्षशील छवि वालों को टिकट देगी

Posted on 04 August 2011 by admin

p-3भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने बसपा‘-सपा व कांगे्रस द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के लिए जारी प्रत्याशियों की सूची को जनता को दिगभ्रमित करने वाली बताया। श्री शाही ने जारी प्रे्रस वक्तब्य में कहा कि भाजपा चुनाव में साफ छवि, जुझारू व संघर्षशील छवि वालों को टिकट देगी। बसपा द्वारा जारी सूची में 25 प्रतिशत लोगों के घोषित टिकट बदल दिए गए और शेष टिकट भी बदले जाने की संम्भवानाएं बनी हुई हैं।  इन दलों द्वारा अपराधियों, दागियों को टिकट दिए गए हैं। यही हाल समाजवादी पार्टी का भी है। जल्दबाजी में घोषित टिकटों तथा उनको बदलने के कारण ये पार्टियां जनता के बीच उपहास का पात्र बनकर रह गई हैं। आज ये प्रत्याशी तो कल वो प्रत्याशी के कारण जनता इन दलों को गम्भीरता से नहीं ले रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी लगभग सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रत्याशियों के नाम की संस्तुति कर जल्द ही घोषणा के लिए पार्लियामेन्टरी बोर्ड को भेज दी जाएगी। सपा व बसपा दोनों दलों द्वारा प्रदेश को जमकर लूटा गया है। मा0 सर्वोच्च न्यायालय में दोनों दलों के मुखियाओं पर आय से अधिक की सम्पत्ति का मामला विचाराधीन है। कांगे्रस के रहमोकरम पर अभी तक मायावती व मुलायम सिंह जेल जाने से बचे हुए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सत्ता में आने पर इन दलों द्वारा जनता के धन की लूट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी। बलात्कार, हत्या और अन्य आरोपों के दोषियों को जेल में डाला जाएगा। चीनी मिलों की बिक्री में हुई सरकार और बिचैलियों की लूट का हिसाब किताब उनसे लिया जाएगा। जनता के बीच भाजपा इन दलों की लूट, भ्रष्टाचार, आदि का भंडाफोड़ कर रही है। पार्टी ने बसपा राज में 2 लाख 54 हजार करोड़ की लूट के प्रमाण सहित दस्तावेज पे्रस में जारी किए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in