Categorized | लखनऊ.

9 अगस्त को दिल्ली पहंुचकर संसद का घेराव करेंगे

Posted on 03 August 2011 by admin

भ्रष्ट व्यवस्था तथा बसपाई व कांग्रेसी संरक्षण में चल रहे घोटालों एवं लूट के राज को इस प्रदेष का युवा अब एक पल भी बर्दास्त करने को तैयार नही है। प्रदेष के युवाओं के ऊपर यह दायित्व है कि वह भ्रष्टाचार, लूट एवं घोटालों के विरूद्ध लड़ाई के लिए तैयार हो। भाजयुमो के आह्वान पर प्रदेष की माया सरकार व केन्द्र की यूपीए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेष के हर जिले से युवा भारी संख्या में 9 अगस्त को दिल्ली पहंुचकर संसद का घेराव करेंगे। उक्त उद्गार भाजयुमो के प्रदेष अध्यक्ष हरीष द्विवेदी ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किया।

श्री द्विवेदी ने प्रदेष सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेष सरकार की शह पर प्रोफेषनल षिक्षा के नाम पर निजी काॅलेज छात्रों और युवाओं का दोहन कर रहे हैं। नौकरियां बेची जा रही है प्रवेष समस्या विकट है। भ्रष्टाचार, अत्याचार और जनविरोधी गतिविधियों में लिप्त सरकार द्वारा आंदोलन व विरोध को दबाने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है,जिसे भाजयुमो किसी कीमत पर बर्दास्त नही करेगा।

श्री द्विवेदी ने कहा कि दुःखद है कि खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने का प्रयास करने वाली मायावती सरकार में लोकतांत्रिक इतिहास में सर्वाधिक राजनैतिक प्रतिनिधि अपराधिक कार्याे में लिप्त रहे हैं।

माफिया, सरकार गठजौड़ का ज्वलंत उदाहरण परिवार कल्याण विभाग के घोटाले एवं सीएमओं की हत्या, बसपा सरकार की सर्वजन हिताय के नारे की पोल खोलता है। यही नही प्रदेष में बेरोजगारी व छात्रों के प्रवेष संबंधी समस्याओं ने साबित किया है कि माया सरकार की युवाओं में कोई रूचि नही है।

माया सरकार की गार्जियन की भूमिका निभा रही कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए सरकार के हालात का अंदाजा पूरे देष को है जब एक कंाग्रेसी नेता और केन्द्र सरकार में मंत्री रहे सहयोगी दलों के दो नेता तिहाड़ जेल में बंद है। यही नही अनेक केंद्रीय मंत्रियों पर जनता का धन लूटने का भी गंभीर आरोप लगा है।

राष्ट्रमंडल खेल, आदर्ष सोसाइटी, 2-जी स्पेक्ट्रम, सीवीसी  में अवैध नियुक्ति, समेत तमाम घोटाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व सोनिया गंाधी को नेतृत्व में किये गये पी0चिदंबरम और प्रधानमंत्री की संलिप्तता भी सिद्ध हो चुकी है। शांतिपूर्ण आंदोलनों को भयभीत सरकार लाठियों से दबाती है, कालेधन पर चुप्पी साधे रहते हैं, अलगाववादियों को संरक्षण देते है। कष्मीर में तिरंगा फहराने से रोकते है लोकपाल विधायक को दबाते है जिसे प्रदेष का युवा अब और बर्दास्त करने को तैयार नही है। गरीब जनता का धन लुटता रहे और युवा देखते रहे अब और नहीं होगा। भाजयुमो के आह्वान पर हजारों नौजवान 9 अगस्त को संसद घेरकर प्रदेष व केन्द्र सरकार के प्रति जनाक्रोष को बुलंद करेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in