Categorized | लखनऊ.

किसानो की नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Posted on 03 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उ0प्र0 से जंतर-मंतर में धरना प्रदर्शन भारी संख्या में किसान, उ0प्र0 की मुखिया मायावती व केन्द्र सरकार की मुखिया डा0 मनमोहन ंिसह की किसानो की नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दि0 03 अगस्त 2011 को प्रातः 11 बजे करेगी। प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा श्री दिनेश दुबे ने बताया भूमि अधिग्रहण कानून, बीज विधेयक कानून, पेस्टीसाइटस का विषय लोकसभा में पास होना है मगर केन्द्र की कांगे्रस सरकार व उ0प्र0 की बसपा सरकार भूमि अधिग्रहण कानून पास नहीं होने दे रही है। उ0प्र0 भर का  किसान आक्रोशित व आंदोलित है। किसानों के खेतांें के लिए पानी, बिजली, खाद, बीज आदि नहीं मिल पा रहा है। बिजली की कटौती है नहरों से पानी गायब है, खाद की कालाबाजारी है। उन्नत बीज भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। नकली बीज की भरमार है। अधिकारी मस्त हैं किसान त्रस्त है।
प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा श्री दिनेश दुबे ने मांग की कि लोकसभा में तीनों कानूनों को पास होना चाहिए। कांगे्रस के युवराज राहुल गांधी सिर्फ किसानों के बीच जाकर पिकनिक मना रहे हैं, अगर वे किसानों के सच्चे हितेषी होते तो, किसानों के लिए जो तीन कानून पास होने हैं, उसके लिए प्रधानमंत्री जी को इस ओर ध्यान दिलाना चाहिए। क्योंकि लोकसभा सदस्य के साथ-साथ कांगे्रस के राष्ट्रीय महासचिव हैं और केन्द्र में यूपीए सरकार है जो कानून बनाती है।
श्री दुबे ने कहा कि भारत देश को कृषि प्रधान देश कहा गया है। मगर यूपीए की केन्द्र सरकार व प्रदेश की बसपा सरकार इस समय भ्रष्टाचारी व कृषि विरोधी प्रधान देश बनाने की मुहिम छेड़ रखी है। श्री दुबे ने कहा कि जन्तर-मंतर में किसान उ0प्र0 के सभी जिलों से सैकड़ों की तादात में कल दिल्ली पहुंच रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in