Categorized | मनोरंजन

इमोशनल अत्याचार 3

Posted on 03 August 2011 by admin

यूटीवी बिन्दास के कल्ट रियलिटी शो-‘इमोशनल अत्याचार 3‘ में इस सप्ताह दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी। उनके साथ प्रकाश झा भी होंगे, जो इस शो के माध्यम से अपनी नई फिल्म का प्रचार करने के साथ-साथ संबंधों के विषय में युवाओं को अपने विचारों से भी अवगत करायेंगे।

dsc_7531दीपिका पादुकोण एवं प्रकाश झा इस शो में पल्लबी की सहायता करने आये हैं, जिसने इमोशनल अत्याचार की टीम से अपने ब्वाय फ्रेंड चिराग की विश्वसनीयता की जांच करने के लिये संपर्क किया था। पल्लबी और चिराग के बीच 8 वर्षों से संबंध है। दीपिका एवं प्रकाश झा ने इमोशनल अत्याचार की टीम द्वारा फिल्माये गये फुटेज को देखा और उसके विभिन्न आयामों पर चर्चा की। दीपिका ने पल्लबी से कहा कि आत्म सम्मान सबसे महत्वपूर्ण है और वह इस मामले में भाग्यशाली है कि उसे एक ऐसा मंच मिला है, जो उसे एक उचित निर्णय लेने में मददगार साबित होगा और उसका प्रभाव उसके भविष्य पर भी पड़ेगा।

संबंधों में ईमानदारी पर दर्शकों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करते हुये दीपिका ने कहा कि, ‘‘यदि आप किसी के साथ निष्ठावान नहीं रह सकते हैं तो वैसी स्थिति में किसी के साथ संबंध न बनायें। वैसे लोगों का दिल दुखाना बंद कर दें, जो आप से प्यार करते हैं।‘‘

दीपिका भली-भांति इस बात को जानती है कि उसे क्या चाहिये,
मगर इस सप्ताह वह पल्लबी की मदद करने के लिये आगे आई है।
पल्लबी के 8 वर्ष पुराने संबंधों का भविष्य क्या है!
यह जानने के लिये देखें शनिवार 6 अगस्त 2011 को शाम 7 बजे
इमोशनल अत्याचार 3!

dsc_7652-इमोशनल अत्याचार 51 जिन्दगियों को भविष्य में होने वाले अत्याचार
एवं धोखेबाज पार्टनर्स के चंगुल से सफलतापूर्वक बचा चुका है।
आने वाले समय में इस संख्या में और भी वृद्धि होगी-
हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in