Categorized | लखनऊ.

माननीया मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में एल्गिन ब्रिज-चरसरी तटबंध टूटने के संबंध में मुख्य अभियंता श्री डी0एन0 सिंह तथा ंिसंचाई विभाग के चार अन्य अभियंता तात्कालिक प्रभाव से निलंबित

Posted on 03 August 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी के निर्देशों के क्रम में एल्गिन ब्रिज-चरसरी तटबंध के टूटने के संबंध में प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर सरयू परियोजना-प्रथम फैजाबाद के मुख्य अभियंता श्री डी0एन0 सिंह तथा ंिसंचाई विभाग के चार अन्य अभियंताओं को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित होने वाले अन्य अभियंता हैं - पंचदशम् मण्डल, सिंचाई कार्य गोण्डा के अधीक्षण अभियंता श्री देवकी नन्दन। बाढ़ खण्ड, जनपद गोण्डा के अधिशासी अभियंता श्री ए0के0 राय, सहायक अभियंता, श्री कैलाश नाथ मिश्र और अवर अभियंता श्री ओ0पी0 उपाध्याय।

सिंचाई विभाग के इन सभी अभियंताओं को एल्गिन ब्रिज चरसरी तटबंध के टूटने के संबंध में परियोजना स्वीकृत होने के बावजूद मूल समरेखन के अनुसार तटबंध न बनवाने, बाढ़ नियंत्रण कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने और बंधें की सुरक्षा के प्रति असंवेदनशील होने के कारण निलंबित किया गया है।
ज्ञातव्य है कि माननीया मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये थे कि इस बंधें की सुरक्षा में लगे कर्मियों की शिथिलता पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in