Categorized | लखनऊ.

माननीया मुख्यमंत्री जी ने बाराबंकी व गोण्डा जनपद में बांध के रिसाव से प्रभावित गांवों में बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिये

Posted on 02 August 2011 by admin

प्रदेश के सभी बांधों की सुरक्षा और बाढ़ से बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने आज गोण्डा-बाराबंकी सीमा पर चरसरी बांध में एक स्थान पर जल रिसाव से प्रभावित गांवों में बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बांध के रिसाव वाले हिस्से की मरम्मत करने के भी निर्देश दिये हैं।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने बांध में रिसाव की सूचना मिलते ही प्रमुख सचिव सिंचाई, मण्डलायुक्त फैजाबाद, जिलाधिकारी गोण्डा व बाराबंकी को बांध का निरीक्षण कर उसकी सुरक्षा की तत्काल समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य स्थल पर कैम्प करने के भी निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने रिसाव होने के कारण बाराबंकी जनपद के 05 और गोण्डा के 52 गांवों के प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहंुचाने एवं राहत देने के भी निर्देश दिये।
सुश्री मायावती जी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों केे बचाव एवं राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चरसरी बांध के अलावा प्रदेश के दूसरे बांधों की सुरक्षा एवं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत एवं बचाव कार्य मुस्तैदी से किया जाना सुनिश्चित करने को कहा हैं। उन्होंने बाढ़ के एक कार्य योजना बनाकर शीघ्रातिशीघ्र क्षतिग्रस्त बंधों आदि की मरम्मत तथा हर साल प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिये।
सुश्री मायावती जी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि रिसाव से उत्पन्न स्थिति के कारण प्रभावित लोगों को किसी तरह की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सचेत किया कि यदि इस कार्य में शिथिलता पायी जाती है तो सम्बधित अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि बंधे की सुरक्षा में लगे अधिकारियों की शिथिलता पाये जाने पर दोषी की जिम्मेदारी तय कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in