Categorized | लखनऊ.

सरकार के कार्यकाल में हुए सभी निर्माण कार्यो में भारी लूट हुई है

Posted on 02 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि बसपा सरकार में भ्रष्टाचार की बाढ़ है। करोड़ों के भ्रष्टाचार से बने बांध बह रहे हैं और पुल टूट रहे हैं। बसपा सरकार को भी भ्रष्टाचार की बाढ़ बहा ले जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता व विधान परिषद सदस्य हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि गोडा-बाराबंकी जिले के घाघरा नदी पर स्थित एर्लिगन चरसरी बांध हाल की बाढ़ से बह गया है। लाखों लोग प्रभावित हैं लगभग 200 ग्रामों तक पानी घुस आया है। यही बांध पिछले वर्ष की बाढ़ में भी टूटा था। इसकी मरम्मत में करोड़ों रूपऐ का धन खर्च दिखाया गया। मरम्मत में भी भारी भ्रष्टाचार हुआ। इसीलिए बांध फिर से बह गया।
प्रदेश प्रवक्ता श्री दीक्षित ने ने बाॅंध के निर्माण में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि निर्माण की धनराशि में भी भारी भ्रष्टाचार हुआ था। इस सरकार के कार्यकाल में हुए सभी निर्माण कार्यो में भारी लूट हुई है। बाॅंदा में मेडिकल कालेज के निर्माण की छत टूट गयी। इसी इलाके में एक पुल उद्घाटन के कुछ दिन बाद ही टूट गया था। स्कूल भवनों की छत बनते ही टपकने लगती है और भहराकर गिर जाती है। इंजीनियरों से धन उगाही की जाती है। धन न देने वाले इंजीनियर की हत्या का मामला लोग भूले नहीं हैं। सभी निमार्ण कार्यो की गुणवत्ता खराब है। विकास कार्यो का धन लूटा गया है। इस सरकार ने सभी योजनाओं के धन को निजी सम्पदा की तरह लूटा है। श्री दीक्षित ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार की ऐसी सारी घटनाओं की पोल खोल रही है। पार्टी विधानसभा व विधान परिषद में इन मामलों को उठाएगी।
श्री दीक्षित ने मुख्यमंत्री से कहा कि वे समय विकास कार्यो में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रदेश की जनता को स्पष्टीकरण दें। धन आम जनता का है और बसपा खाए जा रही है। प्रदेश की जनता और भाजपा इस लूट को बर्दास्त नहीं करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in