महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया

Posted on 02 August 2011 by admin

निगोही कस्बा में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बच्चे जीवत और स्वस्थ हैं। यह दोनों ही पुत्र हैं।
थाना व कस्बा निगोंही के ग्राम घटुई निवासी राजेश अपनी पत्नी राजवती को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की रात्रि करीब 12 बजे तांगे से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचा। उस समय स्टाफ नर्स किरन देवी तथा एएनएम सत्यभामा की ड्यूटी चल रही थी। जैसे ही तांगा रुका महिला ने मृत कन्या को जन्म दिया। उसके बाद जब तक स्वास्थ्य कर्मी उसे लेकर लेबर रूम तक जाते, उसने एक और मृत कन्या को जन्म दिया। करीब 10 मिनट बाद उसने दो पुत्रों को जन्म दिया। महिला के दोनों पुत्र स्वास्थ बताए जा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in