Categorized | लखनऊ.

माननीया मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर सिंचाई मंत्री और मुख्य सचिव ने चरसरी बांध पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया

Posted on 31 July 2011 by admin

प्रदेश के सभी बांधों की सुरक्षा और बाढ़ से बचाव की व्यवस्था करने के कड़े निर्देश
कटान से प्रभावित क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी के निर्देश पर वरिष्ठ कैबिनेट एवं सिंचाई मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनूप मिश्र ने आज गोण्डा-बाराबंकी सीमा पर चरसरी बांध में हुई कटान से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और जिला प्रशासन तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल युद्धस्तर पर बांध की मरम्मत करने के निर्देश दिये। साथ ही, यह भी कहा कि कटान से प्रभावित लोगों की हर सम्भव सहायता की जाये।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने बांध में हुई कटान की सूचना मिलते ही सिंचाई मंत्री एवं मुख्य सचिव को बांध का निरीक्षण कर उसकी सुरक्षा की तत्काल समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कड़े निर्देश दिये कि चरसरी बांध के अलावा प्रदेश के दूसरे बांधों की सुरक्षा एवं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत एवं बचाव कार्य मुस्तैदी से किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने चरसरी बांध के पास पूर्व में निर्मित एक रिंग बंधे को और मजबूती प्रदान करने के भी निर्देश दिये ताकि आसपास के इलाकों में जल प्लावन की समस्या न पैदा हो सके।
सुश्री मायावती जी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि कटान से उत्पन्न स्थिति के कारण प्रभावित लोगों को किसी तरह की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सचेत किया कि यदि इस कार्य में शिथिलता पायी जाती है तो सम्बधित अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि बंधे की सुरक्षा में लगे अधिकारियों की शिथिलता पाये जाने पर दोषी की जिम्मेदारी तय कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि चरसरी बांध के पास पूर्व में जो रिंग बंधा बनाया गया था, उसी के कारण इस बार घाघरा नदी में जबर्दस्त बाढ़ आने के बावजूद जल प्लावन नहीं हुआ है। इस बांध को और मजबूती प्रदान करने हेतु तथा बाढ़ग्रस्त लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लखनऊ, फैजाबाद मण्डल और बहराइच जिले से समुचित संसाधन और उपकरण आदि उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in