Categorized | लखनऊ.

बसपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है

Posted on 31 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पूर्व संासद पदम सिंह चैधरी के नेतृत्व में बहराइच, श्रावस्ती के सैकड़ों बसपा कार्यकर्ता एवं पूर्व मंत्री हरि नारायण राजभर के नेतृत्व में बलिया जनपद के सपा, बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने सभी को पार्टी का सदस्य बनाया। इस मौके पर श्री शाही ने कहा कि बसपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है। बसपा के कुशासन से सिर्फ भाजपा ही निजात दिला सकती है। उ0प्र0 में सपा के शासन में जंगलराज को जनता भूली नहीं है। भाजपा ही जनता के हितों के लिए संघर्ष कर रही है। जनता भाजपा के साथ है।

नेता विधानमंडल दल के नेता ओमप्रकाश ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था से आम जनता त्रस्त है। चारों ओर घोर अराजकता  है। प्रदेश की जनता आशा भरी नजरों से भाजपा की ओर देख रही है। पूर्व सांसद पदम सिंह चैधरी ने कहा बसपा में अपराधियों का बोलबाला है। बसपा के राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। श्री चैधरी बसपा के देवीपाटन एवं बस्ती मंडल के कुर्मी  भाईचारा कमेटी के संयोजक रहे थे। इस मौके पर मुख्यतः प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश महामंत्री (संगठन) राकेश जैन, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अनुपमा जायसवाल, पूर्णिमा वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, विधायक सुरेश्वर सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा थे।

सदस्यता ग्रहण करने वालां में मुख्यतः प्रधान अखिलेश मोैर्य, भानू सिंह, बसपा के सेक्टर अध्यक्ष प्रमोद, बसपा नेता नरेन्द्र चैधरी, अरविन्द साहू, मनोज वर्मा, मिश्रीलाल, रामसेवक, राम स्नेही आजाद, लल्लन यादव, राजकिशोर सिंह,  आशीष श्रीवास्तव, बृजेन्द्र नाथ वर्मा आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in