Categorized | लखनऊ.

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के लेटर हेड पर बसपा की विज्ञप्ति जारी होना लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान

Posted on 31 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के लेटर हेड पर  बसपा की विज्ञप्ति जारी होना लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान तथा सरकारी एजेन्सी के दुरूपयोग का जबर्दश्त उदाहरण है। डा0 मिश्र ने बताया कि सूचना एव जनसम्पर्क विभाग ने मऊ के कुछ लोगों के बसपा में शामिल होने का समाचार अपने लेटर हेड पर जारी की है।

डा0 मिश्र ने कहा कि इस विभाग द्वारा बसपा की एजेन्सी के तौर पर काम करने की पार्टी निन्दा करती है। सत्ता के दुरूपयोग का ऐसा उदाहरण देश में पहले कभी नहीं देखा गया। डा0 मिश्र ने कहा कि अधिकारी बसपा के प्रवक्ताओं की तरह कार्य कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in