अमिताभ बच्चन समेत ’’आरक्षण’’ फिल्म के कलाकार चार अगस्त को लखनऊ मे

Posted on 31 July 2011 by admin

ऽ    लखनऊ शहर के चुनिंदा कालेजों के छात्रों के साथ निर्देशक सहित आरक्षण टीम इस विषय पर करेगी सीधा बौद्धिक संवाद (डिबेट)।
ऽ    12 अगस्त को भारत में प्रदर्शित हो रही आरक्षण फिल्म की टीम के कलाकार प्रेस कान्फरेंस के दौरान चार अगस्त को मीडिया से भी रूबरू होंगे।

ऽ    कार्यक्रम मे प्रवेश केवल एण्ट्री पास के जरिए ही संभव होगी अतः इसके लिए पिकासो एनीमेशन परिसर मे स्थित ‘इकबाल नरायण इग्नू कम्युनिटी कालेज, बी-73, निराला नगर, लखनऊ मे संपर्क करना होगा।

प्रकाश झा की आगामी फिल्म ‘आरक्षण’ के प्रचार को लेकर आने वाले 4 अगस्त 2011 को इसके कलाकार लखनऊ में होंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मनोज वाजपेयी, दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में है। देश में शिक्षा व्यवस्था के माफियाकरण और व्यवसायीकरण के कारण जो दुविधापूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई है उस पर यह फिल्म केन्द्रित है।

यह फिल्म आने वाले 12 अगस्त को भारत में प्रदर्शित हो रही है। इस विषय पर फिल्म के कलाकार और निर्देशक छात्रों से सीधा बौद्धिक संवाद करेंगे। 4 अगस्त 2011 को उपरोक्त फिल्म से सम्बन्धित ”एक बौद्धिक परिसंवाद“ का आयोजन किया जाना है जिसका सीधा प्रसारण स्टार टीवी द्वारा किया जायेगा। इस परिसंवाद में स्नातक या स्नातोत्तर कर रहे छात्र अपने संस्थान की अनुमति से ही पास पाने के पात्र होंगे।

इच्छुक छात्र/छात्राएं अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं पहचान पत्र के साथ अपने संस्थान की अनुमति के साथ दिनांक 1 अगस्त 2011 तक अपना आवेदन पत्र ‘इकबाल नरायण इग्नू कम्युनिटी कालेज, बी-73, निराला नगर, लखनऊ में स्वयं आकर श्री रवि पाण्डेय, बाउण्डलेस इंटरटेनमेन्ट के कार्यकारी निर्माता के पास जमा कर सकते है। आवेदन के तत्पष्चात् एक एंट्री पास जारी किया जायेगा। इस कार्यक्रम के छात्र/छात्राओं को यह एंट्री पास अपने साथ लेकर आना होगा। पास बगैर एंट्री नहीं मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in