Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की बसपा और केन्द्र की कांगे्रस नेतृत्व वाली सरकार को वेनकाब करेंगे

Posted on 30 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने आज यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश की बसपा सरकार के भ्रष्टाचार, अपराध और कुशासन तथा केन्द्र सरकार के घोटालों और प्रधानमंत्री की निष्क्रियता और गृहमंत्री जैसे जिम्मेदार मंत्री की घोटालों में संलिप्तता को गांव-गांव तक ले जाने के लिए लगातार जनपदों में विजय वाहिनी सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। विजय वाहिनी सम्मेलनों में राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश नेतृत्व के प्रमुख नेता अपना उद्बोधन दे रहे हैं। अब तक लगभग 65 जनपदों में विजय वाहिनी सम्मेलन किए जा चुके हैं। विजय वाहिनी कार्यकर्ताओं को इन सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को उन तमाम जनाकारियों से अवगत करा रही है जिससे वे गांव-गांव प्रदेश की बसपा और केन्द्र की कांगे्रस नेतृत्व वाली सरकार को वेनकाब करेंगे।

इसी क्रम में कल 30 जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के संयोजक कलराज मिश्र तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टण्डन लखनऊ महानगर के विजय वाहिनी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मार्गदर्शन करेंगे। विधानमंडल दल के नेता ओमप्रकाश सिंह जी लखीमपुर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार 31 जुलाई को बुलन्दशहर में प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही गोरखपुर में विजय वाहिनी कार्यकर्ताओं का संबोधित करंेगे।

श्री तिवारी ने बताया कि अब तक जिन प्रमुख नेताओं ने विजय वाहिनी सम्मेलनों में मार्गदर्शन किया है उनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र तथा प्रदेश अध्यक्ष शाही के अतिरिक्त पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 मुरलीमनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार, मुख्तार अब्बास नकवी, वरिष्ठ नेता लालजी टण्डन, ओम प्रकाश सिंह, प्रदेश सहप्रभारी राधा मोहन सिंह, सहप्रभारी करूणा शुक्ला, संतोष गंगवार, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, विन्ध्यवासिनी कुमार, शिव प्रताप शुक्ल, नरेन्द्र सिंह, पे्रमलता कटियार, विनोद पाण्डेय, डा0 महेन्द्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, महेन्द्र नाथ पाण्डेय आदि प्रमुख हैं।

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि आगामी 6 अगस्त से पार्टी विधानसभा सम्मेलनों की शुरूआत कर रही है जिसमें पार्टी के सभी प्रमुख नेता भाग लेंगे। 7 अगस्त को साध्वी उमा भारती झांसी के विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in