Categorized | लखनऊ.

वर्तमान सरकार घोटालों की सरकार

Posted on 30 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान बसपा सरकार घोटालों की सरकार के रूप में जानी जाएगी। श्री तिवारी ने प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मायावती सरकार के घोटाले परत दर परत खुलते जा रहे हैं। 2 लाख करोड़ से भी अधिक के घोटालों के आरोपों में घिरी सरकार नित नए कीर्तिमान बना रही है। नोयडा, यमुना एक्सपे्रस वे, चीनी मिल विक्री आदि अनेक घोटालों के बाद अब मायावती के सबसे विश्वसनीय सहयोगी मंत्री के हजारों करोड़ के आवकारी घोटाले सामने आए हैं। विशेष बात यह है कि आवकारी घोटाले में भी उसी उद्योगपति को लाभ पहुंचाने की बात सामने आई है जिसे नोयडा, यमुना एक्सपे्रस वे और चीनी मिलों की विक्री में सर्वाधिक फायदा दिया गया।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 4000 करोड़ के आबकारी राजस्व वसूली घोटालों से शामिल ब्लू वाटर इण्डस्ट्रीज प्रा0लि0 के प्रमोटर पोन्टी चढ़ढा को उ0प्र0 चीनी मिल संघ ने हैडलिंग ऐजेण्ट बनाकर विदेशी और देशी मदिरा का थोक व्यापार सौंप दिया। श्री तिवारी ने उच्च न्यायालय से मांग की है कि उ0प्र0 के सरकारी राजस्व पर डकैती डालने वाले सभी संदर्भो को स्वतः संज्ञान में लेकर आम जनता के कोष को लूटने वाले लोगों के खिलाफ एक विशेष जांच दल गठित कर दोषी लोगों को वेनकाब कर सरकारी राजस्व की हो रही क्षति से प्रदेश को बचाएं।

श्री तिवारी ने सरकार पर भ्रष्टाचार की सारी हदें तोड़ने को आरोप लगाते हुंए कहा कि यह गंभीर बात है कि मायावती यह जानते हुए भी कि बसपा सरकार भ्रष्टाचार और अपराध के चलते उ0प्र0 में जनाधार खो चुकी है। जिसका प्रमाण है कि मायावती सरकार नगरीय निकाय अध्यक्षों और नगर निगमों के चुनाव कराने का साहस नहीं जुटा पा रही है। फिर भी भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए क्योंकि इस सारे मसले में सत्ता के शीर्ष में बैठे लोग ही सीधे लिप्त हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने न्यायालय से मांग की कि भ्रष्टाचार के पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई कर जिम्मेदार लोगों से राजस्व वसूली की तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित न हुई तो समूची व्यवस्था वेलगाम हो जाएगी। न्यायालय को इसमें कड़ा रूख अपना कर आम आदमी से लेकर शीर्ष पदस्थ लोगों को कानून के प्रति जवाब देह बनाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in