Categorized | लखनऊ.

आगामी एक अगस्त से संसद का व दिनांक 5 अगस्त से उŸार प्रदेश विधानमण्डल के शुरू होने वाले सत्र के मद्देनज़र सांसदों, मंत्रियों व विधायकों को बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उŸार प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी के ज़रूरी दिशा-निर्देश

Posted on 29 July 2011 by admin

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उŸार प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी ने आज यहाँ अपने सरकारी निवास 5, कालीदास मार्ग पर पार्टी के सभी सांसदों, मंत्रियों एवं विधायकों की एक बैठक आहूत कर आगामी एक अगस्त से शुरू होने वाले संसद के अधिवेशन व दिनांक 5 अगस्त से प्रारंभ प्रदेश विधानमण्डल के सत्र के सम्बंध में उन्हें ज़रूरी निर्देश दिये।

बी.एस.पी. प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपने सम्बोधन में बहन कुमारी मायावती जी ने सांसदों व विधायकों को निर्देशित किया कि वे सभी सदन का सत्र प्रारंभ होने के एक दिन पहले ही दिल्ली व लखनऊ पहुँचना सुनिश्चित करें। साथ ही, पूरे सत्र के दौरान सभी सांसदों व विधायकों को अपने-अपने सदन में समय से रोज़ाना उपस्थित रहने की भी हिदायत दी।

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के विधायकों को निर्देशित किया कि पार्टी व उŸार प्रदेश में पार्टी की सरकार के हित में उन्हें जो भी बातें कहनी हैं, उन बातों को वे सदन में अनुशासित तरीक़े से रखें। इसी प्रकार, बी.एस.पी. के सांसदों को हिदायत दी कि “पार्टी व जनहित” में उन्हें जो भी अपनी बात सदन में रखनी है, उसे पूरी तैयारी के साथ रखें। साथ ही, देश की ज्वलन्त समस्याओं व जनहित के मुद्दों, जिनमें भ्रष्टाचार, महँगाई, पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस व केरोसिन तेल आदि के मूल्यों में भारी वृद्धि के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण नीति में संशोधन एवं जन लोकपाल बिल आदि प्रमुख हैं, जिनको लेकर केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू.पी.ए. सरकार के खि़लाफ, आम जनता में व्यापक आक्रोश है, इन मुद्दों पर भी अपनी बात हमेशा की तरह पार्टी की गरिमा के अनुरूप पूरी तैयारी के साथ अनुशासित तरीक़े से रखने के दिशा-निर्देश भी माननीय सांसदों को दिये गये।

इसी प्रकार, उŸार प्रदेश बी.एस.पी. सरकार के माननीय मंत्रियों को हिदायत दी गयी कि वे भी पार्टी व सरकार की गरिमा के अनुरूप हमेशा की तरह सदन में पूरी तैयारी के साथ, अपना होमवर्क करके उपस्थित हों तथा सदन में सही तथ्यों को रखें। साथ ही, पार्टी के सभी विधायकों व मंत्रियों को निर्देशित किया गया कि सदन का सत्र समाप्त होने के बाद वे सभी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर सर्वसमाज के लोगों को जोड़ने व पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में जी-जान से लग जायें। इसी प्रकार, माननीय सांसदगण, संसद का सत्र समाप्त होने के बाद, पार्टी संगठन की अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाने में जी-जान से लग जायेंगे।

विरोधी पार्टियों द्वारा साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों हथकण्डों का इस्तेमाल करके बी.एस.पी. व प्रदेश में पार्टी की सरकार की छवि को ख़राब करने के षड्यंत्र का उल्लेख करते हुये बहन कुमारी मायावती जी ने कहाकि प्रतिपक्ष की इन हरकतों से ना केवल स्वयं सतर्क व सजग रहने की आवश्यकता है, बल्कि आम जनता को भी इससे सावधान करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहाकि प्रदेश में बी.एस.पी. सरकार द्वारा हर फैसले “सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय” की नीति को ध्यान में रख कर लिये गये हैं एवं समाज के ग़रीब, शोषित, पीड़ित व दबे-कुचले लोगों के साथ-साथ महिलाओं के हित व कल्याण को प्राथमिकता देते हुये उनका ख़ास ख़्याल रखा गया है, जिसके फलस्वरूप “विकास व जनहित एवं अपराध नियंत्रण व क़ानून-व्यवस्था” के मामले में वर्तमान सरकार का रिकार्ड अति-उत्साहवर्धक व पिछली सरकारों से काफी बेहतरीन रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in