Categorized | लखनऊ.

वरिष्ठ नेता मिथिलेश नारायण श्रीवास्तव का कल रात्रि में लम्बी बीमारी के कारण निधन

Posted on 29 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, संघ प्रचारक, संगठन मंत्री तथा पूर्व विधान परिषद सदस्य 85 वर्षीय मिथिलेश नारायण श्रीवास्तव का कल रात्रि में लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया। मिथिलेश नारायण श्रीवास्तव देवरिया जनपद के ग्राम बरइपुरलाला के निवासी थे।  सन् 1941 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक बने और 8 मार्च 1943 को संघ के प्रचारक के रूप में कार्य प्रारम्भ किया। 1948 में संघ पर प्रतिबंध लगने पर छः माह जेल में रहे। 1954 में बाराबंकी, 1960 में गाजीपुर, 1964 में इलाहाबाद में जिला प्रचारक के रूप में कार्य किया। 1971 में जनसंघ के फैजाबाद विभाग के संगठन मंत्री बनाए गए तथा आपातकाल में 1976 में जेल में रहे। 1983 में भाजपा के विभाग संगठन मंत्री के रूप में झांसी विभाग के संगठन मंत्री बने। उ0प्र0 में भाजपा सरकार के समय काशी प्रान्त के प्रभारी रहे तथा सीतापुर विभाग के संगठन मंत्री उन्होंने प्रदेश किसान मोर्चा के संगठन मंत्री के रूप में भी कार्य किया। रहे। फरवरी 2003 में विधान परिषद के सदस्य मनोनीत हुए। साथ ही प्रदेश भाजपा कार्यालय के सह प्रभारी का भी दायित्व का निर्वहन करते रहे। मिथिलेष जी कई शिक्षण संस्थाओं से भी जुड़े रहे। जिनमें भारती विद्यालय उतरौला एवं कर्नेलगंज गोण्डा, भारती विद्यालय दत्त गंज गोण्डा, भारती विद्यालय कटरा,गोण्डा तथा इण्टर कालेज पटरंगा बाराबंकी के संस्थापक और प्रबन्धक रहे।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केसरीनाथ त्रिपाठी, डा0 रमापति राम त्रिपाठी, नेता विधानमण्डल दल ओमप्रकाश सिंह,  वरिष्ठ नेता एवं सांसद लाल जी टण्डन, प्रदेश उपाध्यक्ष रमापति शास़्त्री, शिवप्रताप शुक्ल, स्वतंत्र देव सिंह, डा0 महेन्द्रनाथ सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विनोद पाण्डेय, महेन्द्र नाथ पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, पे्रमलता कटियार, प्रवक्ता सत्यदेव ंिसह, हृदय नारायण दीक्षित, राजेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर पाठक, जयप्रकाश चतुर्वेदी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण ंिसह, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र ंिसंह राणा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, मीडिया सहप्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, मनीष दीक्षित,कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिथिलेश नारायण जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और इसे संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पण को पे्ररणादायी बताया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in