Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की जनता त्रस्त है

Posted on 29 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने उ0प्र0 की बसपा सरकार पर आम आदमी को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के 37 सौ करोड़ राशि की बंदरबाॅंट की कड़ी भत्र्सना की है। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए सरकार से प्रदेश में पिछले तीन वर्षो से एनआरएचएम में हो रहे घोटाले की सीबीआई से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा जनता के स्वास्थ्य के लिए खर्च होने वाले धन का सत्ता में बैठे लोगों ने जमकर हेराफेरी की है। मायावती सरकार जन स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन है।

श्री पाठक ने कहा बुखार और उल्टी, दस्त की बीमारियों से लोग मृत्यु को प्राप्त हो रहे हैं। सरकार समीक्षा बैठकें कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर देती हैं। प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों डेंगू, इन्सीफिलाटिश, मस्तिष्क ज्वर जैसी बीमारियों के कारण हजारों लोग काल कलवित हो रहे हैं। पोलिया ड्राप जैसे टीकाकरण के कार्यक्रमों में गड़बडियों के कारण अनेक बच्चों की भी मौतें हो चुकी हैं। भी इसे बावजूद मायावती सरकार ने प्रदेश की शासन व्यवस्था को जवाब देह बनाने के तिल कोई कदम नहीं उठाया। समूची व्यवस्था पंगु है। अस्पतालों में न दवा है, न डाक्टर न इलाज। आम आदमी की समस्याओं के लिए सरकार में बैठे लोगों के पास समय नहीं है। पंचम तल पर बैठे लोग खेप के खेप अधिकारियों के स्थानान्तरण कर चुनावी गोट विछा रहे हैं। 150 से अधिक पीसीएस, पीपीएस एवं आईएस अधिकारियों के स्थानान्तरण अभी हाल में हुए हैं। मुख्यमंत्री जिलों के जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों की चुनावी तैनाती की सूची बनाने में व्यस्त हैं।

पाठक ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि घोर भ्रष्टाचार, अपराध और घोटालों में बसपा के अनेक मंत्रीयों, विधायकों और अधिकारियों की संलिप्तता प्रमाणित हो चुकी है। बसपा को न तो अब प्रदेश की विकास की योजनाओं से लूटकर इकट्ठा किया गया धन बचा सकता है और न ही बसपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे अधिकारी।  प्रदेश की जनता त्रस्त है वह सब का हिसाब मायावती से लेने वाली है और भाजपा प्रदेश की लूट में शामिल सभी लोगों का लेखा-जोखा तैयार कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in