Categorized | लखनऊ.

‘अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता’ में प्रतिभाग हेतु सिंगापुर रवाना हुआ सी.एम.एस. छात्र दल

Posted on 29 July 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल का 32 सदस्यीय छात्र दल सिंगापुर में आयोजित हो रहे ‘इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स इन्विटेशन कान्टेस्ट’ में प्रतिभाग हेतु सिंगापुर रवाना हो गया। इस छात्र दल में सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्पस, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस एवं गोमती नगर कैम्पस के छात्र शामिल है। इस प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु सिंगापुर रवाना होने से पूर्व सी.एम.एस. छात्र दल को विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर फूल मालायें पहनाकर विदाई दी एवं विदेश में देश का गौरव बढ़ाकर लौटने हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता मैथेमेटिक्स ट्रेनर्स गिल्ड के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य भावी पीढ़ी को गणित के समग्र ज्ञान से अवगत कराना है।

singapore-delegationश्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों को अनेक देशों के बाल गणितज्ञों के साथ अपनी गणित प्रतिभा एवं ज्ञान का आदान-प्रदान करने का भरपूर अवसर मिलेगा। इसके अलावा गणित प्रतियोगिता को आयोजित करने का उद्देश्य प्राइमरी स्कूल स्तर के गणित ज्ञान की नवीनतम जानकारियों का सुअवसर छात्रों को उपलब्ध कराना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से गणित विषय के ज्ञान का आदान-प्रदान करना, विभिन्न देशों के प्राइमरी छात्रों में विश्व बन्धुत्व की भावना को बढ़ावा देना, प्राइमरी छात्रों को अपनी गणित प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना तथा सारे विश्व के लिए प्राइमरी गणित का एक समान पाठ्यक्रम विकसित करने हेतु प्रेरित करना है।

श्री शर्मा ने बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल अपने छात्रों को देश-विदेश की शैक्षिक यात्राओं में भाग लेने के अधिक से अधिक अवसर प्रदान कराता है, जिसका उद्देश्य भावी पीढ़ी का सामान्य ज्ञान बढ़ाना तथा विश्वव्यापी दृष्टिकोण विकसित करना है। श्री शर्मा ने कहा कि आज दुनिया एक ग्लोबल विलेज का स्वरूप धारण कर चुकी है तथापि छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों, सभ्यता व विभिन्न विचारों से रूबरू कराकर उनके दृष्टिकोण को विश्वव्यापी बनाना आज की महती आवश्यकता है। इस तरह के प्रयासों से देश तथा संसार के बच्चे एक-दूसरे के निकट आते हैं जिससे सारे विश्व में शान्ति एवं विश्व एकता स्थापित करने में तथा विश्वव्यापी दृष्टिकोण के विकास से उन्हें विश्व नागरिक के रूप में विकसित करने में सहायता मिलती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in