Categorized | लखनऊ.

एनएचआरएम घोटाले सीबीआई द्वारा जांच कराने के आदेश का स्वागत

Posted on 28 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने हाई कोर्ट द्वारा सीएमओ विनोद आर्या, सीएमओ वी0पी0 सिंह एवं लखनऊ के एनएचआरएम घोटाले सीबीआई द्वारा जांच कराने के आदेश का स्वागत किया। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि हाईकोर्ट के कठोर रूख को देखते हुए राज्य सरकार ने भयभीत होकर आनन-फानन में पूर्व ही इन दोनों सीएमओ की हत्या एवं लखनऊ के एनएचआरएम घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश कर चुकी थी। किन्तु मा0 न्यायालय ने जांच को समयबद्ध कराने का जो निर्णय दिया वह स्वागत योग्य है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा प्रारम्भ से ही इन हत्याओं एवं एनआरएचएम घोटालों की जांच सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रही है। भाजपा पहले से कहती रही है कि इन हत्याओं के पीछे, एनआरएचएम घोटाला और भ्रष्टाचार है। जिसे उच्च स्तर का संरक्षण प्राप्त है और सत्तारूढ़ दल के लोग इसमें शामिल हैं। इन सभी घटनाओं के तार पंचम तल से भी जुड़े हुए हैं। जिसके कारण राज्य सरकार डा0 सचान की हत्या को भी आत्महत्या करार देने पर उतारू थी। हाईकोर्ट के निर्णय आने के बाद अब इन हत्याओं के पर्दे के पीछे कौन है इसका पर्दाफाश हो जाएगा। असली भ्रष्टाचार की जड़ में जो लोग कुण्डली मार के बैठे हैं उनका खुलासा जनता चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले से ही इस बड़ी जन-धन की लूट की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रही है। अब मा0 न्यायालय द्वारा दिया गया समयबद्ध व जांच का फैसला सराहनीय है। पार्टी इसका स्वागत करती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in