Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की शहरी दलित बस्तियों के सुधार हेतु तृतीय राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुसार नागर निकायों को धन का आंवटन

Posted on 27 July 2011 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने तृतीय राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुसार 15 प्रतिशत से अधिक स्लम जनसंख्या की सभी नगरीय निकायों के मध्य जनसंख्या के आधार पर दलित बस्तियों में सुधार लाने हेतु वर्ष 2010-11 से तृतीय राज्य वित्त आयोग की संस्तुति के अन्तर्गत कुल धनराशि की 01 प्रतिशत की धनराशि पात्र निकायों को आवंटित करने का निर्णय लिया है।

इस आशय के प्रस्ताव को माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी की अध्यक्षता में आज सम्पन्न हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में अनुमोदित किया गया।

उल्लेखनीय है कि पंचायती राज्य एवं नगरीय स्थानीय निकायों के लिए संसाधनों के संक्रमण तथा उनकी वित्तीय व्यवस्था में सुधार के उपायों की संस्तुति देने हेतु तृतीय राज्य वित्त आयोग (पंचायती राज्य एवं नगरीय स्थानीय निकाय) का कार्यकाल 01 अप्रैल, 2006 से 31 मार्च, 2011 तक निर्धारित था।

तृतीय राज्य वित्त आयोग की संस्तुति के आधार पर निकायों को वित्तीय वर्ष 2010-11 से धनराशि अवमुक्त की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2010-11 एवं 2011-12 में तृतीय राज्य वित्त आयोग का संस्तुति के अन्तर्गत क्रमशः बजट का प्राविधान 2565.6840 एवं 2790.0000 करोड़ रूपये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in