Categorized | लखनऊ.

खुदरा व्यापार के क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का हस्तक्षेप बरदास्त नहीं किया जाएगा

Posted on 27 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने आज पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि खुदरा व्यापार के क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का हस्तक्षेप बरदास्त नहीं किया जाएगा। इस विषय पर भाजपा खुदरा व्यापारियों के साथ है और इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। श्री कुमार ने कहा कि पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ ने खुदरा व्यापारियों की मांगों को पूरा करने तथा मल्टीनेशनल कम्पनियों को इस व्यापार से दूर रखने की मांग को लेकर 28 जुलाई को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने कहा कि  प्रदेश सरकार को भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के खुदरा व्यापारियों को बचाने के लिए तत्काल आगे आना चाहिए। प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग इस व्यापार के कारण अपने परिवार को पेट पाल रहे हैं। सरकारों के पास उनको देने के लिए न नौकरी है न रोजगार है जो है तो पूर्णतया अपर्याप्त है तथा उनकी दयनीय हालत बयां करने के लिए काफी है। यदि बहुराष्ट्रीय कम्पनियाॅं इस व्यवसाय में आती हैं तो असंख्य लोग बेरोजगार हो जायेंगे और भुखमरी के शिकार भी।

भारतीय जनता पार्टी ने हर स्तर पर इसका कड़ा विरोध करने का फैसला लिया है। 28 जुलाई को प्रदर्शन के बाद आगामी कार्यक्रम बनाए जायंेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in