Categorized | लखनऊ.

राज्य की जनता को केन्द्र व राज्य सरकारों के घोटालों की वास्तविकता जानने का संवैधानिक अधिकार है?

Posted on 25 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र की कांग्रेसी व राज्य की बसपा सरकार पर भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाने का आरोप दोहराते हुए कहा कि दूरसंचार घोटाले में आरोपी ए0 राजा द्वारा प्रधानमंत्री को भी लपेटने वाले बयान पर यू0पी0 में घूम रहे राहुल गांधी को स्पष्टीकरण देना चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि इसी तरह एन0आर0एच0एम0 के धन के बंदरबांट में हुए भ्रष्टाचार पर स्वयं मुख्यमंत्री को स्पष्टीकरण देना चाहिए कि उन्हें घोटाले की जानकारी कब मिली? राज्य की जनता को केन्द्र व राज्य सरकारों के घोटालों की वास्तविकता जानने का संवैधानिक अधिकार है?

श्री दीक्षित ने कहा कि भाजपा प्रारम्भ से ही प्रधानमंत्री को भी दोषी ठहराती रही है। सभी घोटालों में वरिष्ठ मंत्रिगणों द्वारा किए गए सारे पाप प्रधानमंत्री की जानकारी में ही हुए हैं। इसी तरह राज्य सरकार के सैकड़ों महाघोटालों के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री को ही जिम्मेदार माना है। नोयडा आदि स्थानों पर किसानों की मूल्यवान जमीन छीनकर बिल्डरों को देने का पाप अधिकारियों ने अपने दम पर ही नहीं किया। सारे घोटाले मुख्यमंत्री की सहमति से ही हुए हैं।

श्री दीक्षित ने मांग की कि राहुल गांधी केन्द्रीय सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों पर अपना दृष्टिकोण यू0पी0 की जनता को बताएं। इसी तरह राज्य के मुख्यमंत्री को भी सभी घोटालों पर तथ्य सहित अपना पक्ष रखना चाहिए। इन्हें विपक्ष के आरोप बताकर खारिज करने की कांग्रेसी, बसपाई राजनीति को यू0पी0 की जनता माफ नहीं करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in