Categorized | लखनऊ.

तीन पूर्व विधायक बसपा, सपा व लोकदल छोड़ भाजपा में शामिल

Posted on 25 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी में आज सपा से दो बार विधान परिषद सदस्य रहे श्याम सुन्दर सिंह झांसी तथा पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया गोवर्धन ने बसपा छोड़ व पूर्व विधायक नरेन्द्र सिसौदिया ने लोकदल छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद विनय कटियार तथा नेता विधान मण्डल दल ओम प्रकाश सिंह ने अजय कुमार पोइया तथा श्याम सुन्दर सिंह को उनके समर्थकों सहित पार्टी की सदस्यता दी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, विधायक सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, सुरेश श्रीवास्तव, आई0टी0 प्रकोष्ठ के संयोजक संजीव सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह व भारत मौर्य उपस्थित रहे।

पूर्व विधायकों ने कहा कि सपा, बसपा के परिवारवाद तथा आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबे रहने के कारण उनसे जनता का  मोह भंग हो चुका है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता के कारण हम लोग भाजपा में शामिल हुए हैं और आने वाले चुनाव में प्रदेश में तथा देश में भाजपा की सरकार बनेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in