Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस, सपा व बसपा मिलकर कट्टरपंथी मजहबी साम्प्रदायिक राजनीति के पैरोकार हैं

Posted on 24 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सच्चर कमेटी की सिफारिशों से जुड़े सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के ताजे बयान को कांग्रेस की साजिश बताया और कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव ने सोनिया गांधी के इशारे पर सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने में कोताही वाला बयान दिया है। प्रदेश प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि ऐसी ही बातें पहले सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद ने उठाई थी। सोनिया गांधी के इशारे पर हर्षमंदर कमेटी ने भी ऐसे ही निष्कर्ष निकाले थे। सपा सोनिया गांधी की कांग्रेस की बी टीम हो चुकी है। वह केन्द्र की कांग्रेसी सरकार का समर्थन कर रही है। कांग्रेस, सपा व बसपा मिलकर कट्टरपंथी मजहबी साम्प्रदायिक राजनीति के पैरोकार हैं।

श्री दीक्षित ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट स्वाधीन भारत के पूर्व की मुस्लिम लीग के प्रस्तावों व बयानों का संकलन है। इसके अधिकांश हिस्से लीग की पीरपुर कमेटी से मिलते-जुलते हैं। अपनी अलोकप्रियता से डरी कांग्रेस व अपने जनाधार के खत्म हो जाने से घबड़ाई सपा अब घोर साम्प्रदायिक कार्ड चला रहे हैं। देश प्रदेश की जनता अलगाववादी राजनीति को बर्दास्त नहीं करेगी। राजकोष को देश प्रदेश के समग्र हितों में खर्च किया जाना चाहिए। सरकारी खजाने को हिन्दू-मुस्लिम हितों के बीच बांटना संविधान का अपमान है। भाजपा इसका विरोध करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in