Categorized | लखनऊ.

भ्रष्टाचार की दलदल में धंसे भाजपा नेता बयानबाजी कर लोगों को कर रहे गुमराह-बसपा प्रवक्ता

Posted on 24 July 2011 by admin

सही नाम तक की जानकारी न होने से साफ है कि आरोप किस कदर अनाप-शनाप और अनर्गल हैं

जिनके घर शीशे के होते हैं उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं उछालना चाहिए। भाजपा के अधिकांश नेता भ्रष्टाचार की दलदल में धंसे हुए हैं। वर्तमान में जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं वहां का हाल पूरा देश जानता है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बी0एस0येदियुरप्पा खनन घोटाले में लिप्त हैं तो भाजपा समर्थित बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अपने चाहने वालों को प्लाट बांट रहे हैं।

आकण्ठ तक भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा के नेताओं को बसपा की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर आधारित सरकार पर कोई भी आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए। भाजपा नेता श्री किरीट सोमइया को तो यह भी नहीं पता कि माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी के भाई का नाम ‘आनन्द यादव’ नहीं है। उन्हें यह भी पता नहीं है कि बहुजन समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार उच्चतम न्यायालय के आदेशों का ससम्मान अनुपालन करा रही है।

बहुजन समाज पार्टी के प्रवक्ता ने आज यहां भाजपा के नेता श्री किरीट सोमइया के बयान पर यह तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को नोएडा प्रकरण की जानकारी तक नहीं है, वे भी अनाप-शनाप बयान बाजी कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि कर्नाटक हो या भाजपा शासित कोई अन्य राज्य सभी जगह भ्रष्टाचार चरम पर है। केन्द्र में जब भाजपा के नेतृत्व में एन0डी0ए0 की सरकार बनी थी, तब भी घोटालों की बाढ़ आ गयी थी। केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को औने-पौने दामों पर बेचने के लिए बाकायदा विनिवेश मंत्रालय बना दिया गया था। पेट्रोल पम्पों के आवंटन में खुलेआम धांधली की गयी थी। सेना में कफन बाॅक्स की सप्लाई तक में कमीशन खाया गया था। अब यह भी लगभग साफ होता जा रहा है कि 2जी0स्पेक्ट्रम घोटाले की आधारशिला वास्तव में एन0डी0ए0 की सरकार में संचार मंत्री भाजपा के एक शीर्ष नेता के हाथों ही पड़ी थी। वास्तव में भाजपा नेता भ्रष्टाचार के मामले में बोलने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं, लेकिन फिर भी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं।

गौरतलब है कि भाजपा श्री किरीट सोमइया ने कतिपय समाचार चैनलों में आज कहा था कि बी0एस0पी0 सरकार पर कीचड़ उछालते हुए कहा था कि माननीया मुख्यमंत्री जी के भाई ‘आनन्द यादव’ ने नोएडा में भूमि आंवटन मामले में पैसे खाये हैं, इस कारण मध्य वर्ग के आदमी का घर बर्बाद हो गया है और बिल्डर मजा ले रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in