Categorized | लखनऊ.

स्वास्थ्य विभाग कुम्भकर्णी नींद में सो रहा है

Posted on 24 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि प्रदेश सक्रामक रोगों की चपेट में आ गया है तथा स्वास्थ्य विभाग कुम्भकर्णी नींद में सो रहा है। इस समय वायरल फीवर, पैल्सीफेरम, डायरिया, पीलिया, मलेरिया, निमोनिया, टाइफाइड, दिमागी बुखार इन्सेफिलाइटिस, डेंगू तथा चिकुनगुनिया  पूरे प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं, दवाइयों तथा टीकों का अकाल हो गया है अस्पतालों में एक्सपाइरी दवाइंया भरी पड़ी हैं तथा निजी अस्पतालों के द्वारा आम मरीजों को लूटा जा रहा है। डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि बसपा सरकार एनआरएचएम के घोटालांे को छिपाने तथा अन्य घोटालों को नये तरीके से अन्जाम देने में लगी है। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के इन्तजाम अपर्याप्त है, मरीज और आम लोग भाग्य भरोसे है। प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने बताया कि पिछले वर्ष डेंगू, इन्सेफिलाइटिस तथा विचित्र बुखार से प्रदेश में हजारों लोगों की जान चली गई थी तथा सरकार हाथ पर हाथ धरे मौतों की संख्या भर गिनती रही। इस वर्ष भी स्वास्थ्य विभाग की अक्षमता एवं नकारेपन के कारण इस घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके पुख्ता इंतजाम सरकार के द्वारा किए जाने चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि प्रदेश की नदियों का जलस्तर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है तथा बाढ़ का खतरा नदियों के किनारे बसे लोगों के लिए समस्या बना हुआ है। डा0 मिश्र ने कहा कि बाढ़ के खतरे को देखते हुए सरकार के इन्तजाम अपर्याप्त है। उन्होंने चिन्ता जताई कि बाढ़ राहत तथा अन्य आपदाओं का सामना करने के लिए सरकार की निष्क्रियता से पिछले वर्ष सैकड़ों लोगों की जानमाल का नुकसान और करोड़ों की क्षति हुई थी। प्रदेश प्रवक्ता ने मांग की कि सरकार बाढ़ राहत के पर्याप्त इन्तजाम तुरन्त करे। डा0 मिश्र ने बताया कि बाढ़ के कारण सड़कों और यातायात के सम्पर्क के साधन टूट रहे हैं।

प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश की पहचान बसपा सरकार में ’घोटाला प्रदेश’ की बन गई है। रोज-रोज नए घोटाले सामने आ रहे हैं। प्रदेश सरकार की संलिप्तता जग जाहिर है। डा0 मिश्र ने मांग की कि प्रदेश की सभी बड़ी परियोजनाओं की  जांच, निष्पक्ष जांच एजेन्सी द्वारा की जाऐ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in