Categorized | लखनऊ.

घटना की जांच के लिए दल 25 जुलाई को पिपलीनरायणपुर जाएगा

Posted on 24 July 2011 by admin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर लखीमपुर के थाना नीमगाॅंव, के ग्राम पिपली नारायण पुर निवासी पूजा तिवारी के साथ उसके अध्यापक, ग्राम प्रधान और उसके साथियों द्वारा गन्ने के खेत में सामूहिक दुराचार एवं निर्वस्त्र कर देने की घटना से क्षुब्ध छात्रा द्वारा आत्महत्या किया जाने और पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ बलात्कार और हत्या का मामला न दर्ज किए जाने की घटना की जांच के लिए पूर्व मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्र्रेमलता कटियार के नेतृत्व में एक पाॅंच सदस्यीय दल 25 जुलाई को पिपलीनरायणपुर जाएगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि जांच दल में विधायक एवं प्रदेश महामंत्री विनोद पाण्डेय, विधायिका एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कृष्णाराज, पूर्व विधायक एवं उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा डा0 महेन्द्र सिंह होंगे। जो पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी लेंगे और इस संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in