Categorized | लखनऊ.

’पराग’ से जुड़े दुग्ध उत्पादकों के लिये वरदान साबित होगा स्पेशल डेरी डेवलपमेंट प्रोग्राम -अवधपाल सिंह यादव

Posted on 21 July 2011 by admin

  • वर्ष 2011-12 में प्रदेश के 34 जनपद योजना से आच्छादित
  • योजनान्तर्गत 25 दुधारू पशुओं के क्रय हेतु मिलेगा 25 प्रतिशत तक अनुदान

उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)    श्री अवधपाल सिंह यादव ने बताया है कि दुग्ध उत्पादकों के उत्थान हेतु संचालित ’स्पेशल डेरी डेवलपमेंट प्रोग्राम’ पराग से जुड़े दुग्ध उत्पादकों के लिये वरदान साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2011-12 में 34 जनपदों का चयन किया गया है। इन जनपदों की दुग्ध समितियों के सदस्यों को 25 दुधारू पशुओं- संकर गाय, ग्रेडेड मुर्रा भैंस तथा 25 हीफर पड़िया या हीफर बछिया के क्रय हेतु 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जायेगा।

श्री यादव ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से वित्त पोषित स्पेशल डेरी डेवलपमेंट प्रोग्राम से प्रदेश के 34 जनपद-मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बिजनौर, फर्रूखाबाद, एटा, आगरा, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, रायबरेली, इलाहाबाद, कौशाम्बी, चन्दौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, रमाबाई अम्बेडकर नगर, लखीमपुर खीरी, शाहजहाॅपुर, हरदोई, मैनपुरी, गोण्डा, जालौन, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़ तथा बुलन्दशहर आच्छादित होंगे।

श्री यादव ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 25 दुधारू पशुओं की इकाई लागत 11.60 लाख रूपये रखी गयी है, जिसमें 2.90 लाख रूपये का अनुदान होगा। उन्होंने बताया कि 25 हीफर पशुओं की इकाई लागत 5.70 लाख रूपये रखी गयी है, जिसमें अनुदान राशि 1.42 लाख रूपये होगी। उन्होंने बताया कि पशु क्रय के अतिरिक्त 25 दुधारू पशुओं के रहने 1970 वर्गफीट के आवास के लिये 3.94 लाख रूपये की व्यवस्था की गयी है, जिसमें अनुदान राशि 98 लाख रूपये होगी। इसी प्रकार हीफर पशुओं के लिये 2.05 लाख रूपये लागत की 1025 वर्गफीट के पशु आवास की व्यवस्था की गयी है, जिसमें 51 लाख रूपये का अनुदान रखा गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in