Categorized | लखनऊ.

भाजयुमो फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ के इस बयान से सहमत

Posted on 21 July 2011 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेष अध्यक्ष हरीष द्विवेदी जी की ओर से बयान जारी करते हुए प्रदेष मीडिया प्रभारी राहुल मिश्र ने कहा कि भाजयुमो फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ के इस बयान से सहमत है कि राहुल गाॅधी उन्ही की तरह आधे भारतीय है उनका जन्म भले ही भारत में हुआ है परन्तु उनकी मां एक विदेषी महिला है। भाजयुमो अध्यक्ष ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ के इस साहसपूर्ण वक्तव्य की सहाहना की और आगे कहा कि कोई भी भारतीय जो दिग्विजय सिंह जैसे नेता मुस्लिम वोट बैंक के लिए एंव मीडिया की सुर्खियांे में बने रहने के लिए राष्ट्रवक्त संगठन आर0एस0एस0 पर की गई ओछी टिप्पणियों पर चुप नही बैठ सकता।

इस बात से स्पष्ट होता है कि राहुल गाॅधी का जन्म भारत में तो जरूर हुआ है। पर उनकी सोच को भारतीय नही कहा जा सकता। राहुल गाॅधी को आम भारतीय के दुःख दर्द से, कमरतोड़ मंहगाई एंव भ्रष्टाचार से कोई सरोकार नही है। इसके निराकरण पर उनका कोई ध्यान नही है। इसके विपरीत सिमी पर से प्रतिबन्ध हटाने की पैरवी करने वाले एंव ओसामा को ओसामा जी कहने वालों को अपनी मौन स्वीकृती के द्वारा प्रषय देते है। भारतीय जनता युवा मोर्चा उनकी इस प्रकार की राष्ट्रविरोधी नीतियों की कडी निन्दा एंव भत्र्सना करता है।

प्रदेष भाजयुमो उपाध्यक्ष शैेलेन्द्र सिंह आजाद ने बताया कि राहुल गाॅधी के विरोध में आज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गाॅधी का गोरखपुर में पुतला फूंका और मऊ में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गाॅधी को काले झंडे़ दिखाए व विरोध प्रदर्षन किया। उन्होनें ने आगे कहा कि राहुल गाॅधी और दिग्विजय सिंह का भाजयुमो इसी तरह विरोध करेगा।

उक्त आषय की जानकारी प्रदेष मीडिया प्रभारी राहुल मिश्रा ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in