Categorized | लखनऊ.

विकास की योजनाओं के लिए आबंटित धन की भ्रष्टाचार व घोटालों के कारण बंदर बाट

Posted on 21 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आज बसपा सरकार पर सरकारी धन की लूट का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की योजनाओं के लिए आबंटित धन की भ्रष्टाचार व घोटालों के कारण बंदर बाट हो रही है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बसपा सरकार के विकास के दावों को खोखला बताते हुए कहा कि प्रदेश की विकास परियोजनाओं में बसपा से जुड़े लोग अधिकारियों से मिली भगत कर बड़े पैमाने पर सरकारी धन की हेराफेरी कर रहे है। उन्होंने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगो पर सत्ता के इशारे पुलिस प्रशासन कहर बरपा रहा है। आज संतकबीर नगर व बस्ती जिले में जनहित से जुड़े मुद्दों व भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर लोकतंत्र की हत्या की गयी है।

प्रदेश प्रवक्ता श्री पाठक ने कहा कि बसपा सरकार का लोकतांत्रिक मूल्यों व परम्पराओं पर विश्वास नहीं है इसी कारण वह सरकार के भ्रष्टाचार व विकास विरोधी नीतियों के विरूद्ध शान्तिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का दमन पुलिस के माध्यम से करना चाहती है। उन्होंने कहा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना विपक्षीदलों का लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन अपने लोकतंत्र विरोधी रवैये के कारण बसपा सरकार अपने विरोधियों के स्वर को कुचल देना चाहती है। इसीलिए आज बसपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज कर अपनी बबरता का परिचय दिया। उन्होंने लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें यह भूलना चाहिए की लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन हुआ करता है और सरकारे बदला करती है। यदि सरकारी हिंसा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता सयम खो देंगे तो स्थिति को सभालना कठिन हो जायेंगा।

उन्होंने बताया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं विकास परियोजनाओं में हो रही लूट के खिलाफ कल प्रदर्शन कर रहे, भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के ऊपर लाठीचार्ज के खिलाफ आज संतकबीर नगर और बस्ती जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सरकारी नीतियों के खिलाफ शान्तिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर अंग्रेजी हुकुमत की यादें ताजा कर दी। उन्होंने बताया संतकबीर नगर में पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज में पूर्व सांसद श्रीराम चैहान, लालजी त्रिपाठी, श्याम करन सिंह, संजीव राय, बलराम यादव, जदम्बा श्रीवास्तव, अनिरूद्ध शुक्ला, प्रदीप कन्नौजिया, घायल हो गये जबकि बस्ती में हुए लाठीचार्ज में जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, राघवेन्द्र सिंह, प्रेम सागर त्रिपाठी व महेश सहित कई अन्य कार्यकर्ता घायल हो गये इन दोनो ही जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, स्वतंत्र देव सिंह, महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, विनोद पाण्डेय आदि ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए बबर लाठीचार्ज की निन्दा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना बसपा सरकार की तानाशाही रवैये का प्रतीक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in