Categorized | लखनऊ.

बसपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी देने में असफल

Posted on 21 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज कहा कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद बसपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी देने में असफल रही है। उन्होंने कहा दलित मुख्यमंत्री के राज्य में सबसे ज्यादा उत्पीड़न दलित वर्ग की बहु बेटियों के साथ हुआ। पूरे प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार व बलात्कार-हत्या की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती रही लेकिन सत्तारूढ़ बसपा की दिलचस्पी इन घटनाओं को रोकने के बजाय धन उगाही में रही। सुश्री भारती आज पं0 दीन दयाल उपाध्याय स्मृतिका पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित मौन धरने के पूर्व उपस्थित लोगो को संबोधित कर रही थी।

प्रदेश में महिलाओं बढ़ते अत्याचार व बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ आयोजित मौन धरने पर बैठने के पूर्व सुश्री भारती ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की जनता ने पूर्ण विश्वास के साथ बसपा को प्रदेश के सत्ता चलाने के लिए बहुमत दिया था। जन विश्वास था कि समाज के कमजोर वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली मुख्यमंत्री मायावती के राज में सरकार जनहित के काम कर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करेंगी। लेकिन जनअपेक्षाओं के विपरीत बसपा सरकार बनते ही सत्तारूढ़ दल के मंत्री विधायको व नेताओं ने पूरे प्रदेश में भय व आतंक का माहौल बनाकर बलात्कार व हत्या जैसे संगीन आपराधों को अन्जाम देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अब हम महिलाओं के उत्पीड़न व अत्याचार की घटनाओं पर चुप नहीं बैठेगे और इनके विरूद्ध जोरदार आन्दोलन चलायेंगे।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बसपा सरकार की पहचान भ्रष्टाचार व आपराधियों की शरणस्थली के रूप में बन गयी। महिला मुख्यमंत्री के राज में सर्वाधिक उत्पीड़न महिलाओं का ही हुआ है। सत्तारूढ़ दल से जुड़े हुए मंत्री विधायको व नेताओं ने हत्या व बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया तो पुलिस ने भी थाने के भीतर युवती को बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या कर दी उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भय व आतंक का माहौल है। बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण अधिकारियों की हत्याएं हो रही है। सरकार नाम की कोई चीज प्रदेश में नहीं बची है। न्याय के आस में जनता को अब न्यायलय की शरण लेना पड़ रहा है। उन्होंने जनता का आवाहन किया की वे इस भ्रष्ट व जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए भाजपा द्वारा चलाये जा रहे अभियान को अपना समर्थन दें।

आज के मौन धरने में बसपा सरकार के कार्यकाल में बलात्कार व हत्या जैसी घटनाओं का शिकार हुए लोगो के परिजनों ने भी हिस्सा लेकर न्याय न मिलने के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्ति किया। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि आज के धरने में निघासन में थाने के भीतर मारी गयी सोनम के पिता इन्तजाम अली राजधानी लखनऊ के मल्लहौर में बलात्कार व हत्या की शिकार बनी आरती की माॅ तारावती बाराबंकी के सविता हत्याकांड में फर्जी तरीके से फसायें गये आरोपितो के परिजन तथा सविता की माॅ मालती देवी कन्नौज की प्रीति के पिता प्रकाश, रमाबाई नगर (कानपुर देहात) की मोनू देवी के पिता विश्वराम सिंह गैगरैप का शिकार हुई पूजा तिवारी के पिता रामनरेश तिवारी सहित कई अन्य बलात्कार व हत्या का शिकार बनी युवतियों व महिलाओं के परिजनों में मौन धरने शामिल होकर सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।

आज के धरने में पार्टी के प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, महेन्द्र पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, प्रेमलता कटियार प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, स्वतंत्र देव सिंह, डाॅ0 महेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मधु मिश्रा, सांसद कुसुम राय, प्रदेश मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल, पंकज सिंह, गोमती यादव, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, राजेन्द्र तिवारी, महापौर डाॅ0 दिनेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, शैल तन्या श्रीवास्तव, गाजियाबाद की महापौर दयमंती गोयल महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण राज, प्रदेश महामंत्री कमलावती सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, महामंत्री मानसिंह, राजीव मिश्रा, अभिजात मिश्रा, विधायक सुरेश तिवारी, विद्या सागर गुप्ता, सुरेश श्रीवास्तव, अमित पुरी, हीरो बाजपेयी, महेश तिवारी, अजय मिश्र टेनी, अर्चना पाण्डेय, संयुक्ता भाटिया, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना गुुप्ता, उर्मिला मिश्रा, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मधु मिश्रा, बबिता सिंह, विजया पाण्डेय, राजरानी रावत, प्रवीण श्रीवास्तव, संजय सिंह राठौर, सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in