Categorized | लखनऊ.

बसपा सरकार का प्राथमिक ऐजेण्डा आर्थिक कदाचार है

Posted on 21 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा श्री भारती ने आज आरोप लगाया कि बसपा सरकार का प्राथमिक ऐजेण्डा आर्थिक कदाचार है, इसी कारण प्रदेश की मुख्यमंत्री ने अपने पूरे कार्यकाल में धन एकत्रीकारण का काम किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बढ़ती हुई बलात्कार व हत्या की घटनाओं पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में दुराचार व यौन उत्पीड़न की घटनाओं का कीर्तिमान स्थापित हो रहा हैं और बसपा सरकार ऐसा कृत्य करने वाले लोंगो के बचाव में खड़ी नजर आती है। सुश्री भारती ने कहा बसपा सरकार ने भ्रष्टत्तम छवि के प्रशासनिक अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदो पर बैठा कर ईमानदार अधिकारियों को किनारे लगा दिया है। प्रदेश में ईमानदार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का मनोबल गिरा है, जिस करण प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई है। भाजपा नेत्री आज प्रदेश में बढ़ती हुई महिलाओं के उत्पीड़न एवं बलात्कार व हत्या की घटनाओं के विरोध में महिला मोर्चा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका पर आयोजित मौन धरने पर बैठने के पूर्व उपस्थित पत्रकारों से वार्ता कर रही थी।

सुश्री भारती ने कहा कि प्रदेश में कमजोर वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला मुख्यमंत्री के राज के कमजोर तबके की महिलाओं का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ। उन्होंने कहा कि वंचित शोषित व कमजोर तबके के लोगो के उत्थान का दावा कर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होने वाली मुख्यमंत्री मायावती ने जनता का विश्वास खो दिया है। प्रदेश की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि महिला मुख्यमंत्री अपने राज में महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकी। सुश्री भारती ने कहा महिला मुख्यमंत्री होने के नाते उनका धर्म था कि वे महिलाओं पर होने वाले हर जुल्म को रोके और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ सड़को पर उतरने से भी गुरेज न करती। उन्होंने कहा आज हम प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व बलात्कार के खिलाफ मौन धरना देकर सरकार को महिला उत्पीड़न रोकने के लिए सचेत करने का संदेश देना चाहते है। उन्होने कहा मौन की आवाज बहुत दूर तक जाती है। हम कमजोर वंचित पीड़ित महिलाओं की आवाज को बुलन्द करते हुए आज मौन धरना दे रहे है और आगे प्रदर्शन व आन्दोलन भी करेंगे।

सुश्री भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार देश की पहली सरकार है जहाॅ सरकार और सरकारी अमला दोनो गुनाह गारों  के बचाव में खड़े रहते है। जिसका प्रमाण यह है कि बसपा विधायक के उत्पीड़न का शिकार बनी शीलू के जेल भेजा जाता है। तथा लखीमपुर में बेगुनाह यूवती को थाने में पीट-पीट कर बेमौत मार दिया जाता है। उन्होंने कहा इन सब घटनाओं के बावजूद सरकार ने दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के बजाय पीड़ित  पक्ष का ही उत्पीड़न किया। बाद में विपक्षीदल के आन्दोलनों मीड़िया की जागरूकता या न्यायलय के डर से ही सरकार कार्यवाही करने पर मजबूर हुई।

एक प्रश्न के उत्तर में सुश्री भारती ने बताया कि वे गंगा बचाओं अभियान तहत 29 जुलाई से द्वादस ज्योतिलिंगो के अभिषेक का कार्यक्रम शुरू करेंगी इसके लिए 29 जुलाई को वह स्वयं वाराणसी में उपस्थित रहेंगी। इस अभियान दौरान जगह-जगह पर सेमिनार, आदि आयोजित कर आम जनता को गंगा अभियान से जोड़ने का काम होगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बसपा सरकार  के कार्यकाल में महिलाओं के साथ दुराचार व यौनशोषण की घटनाओं में वेतहाशा बढ़ोतरी हुई है राज्य सरकार ने पीड़ित पक्ष को मुआवजे आदि की घोषणा धोखा देने के लिए की जिसका ज्वलत उदाहरण राजधानी लखनऊ के आरती प्रकरण का है जिसमें सरकार ने पाॅच लाख मुआवजा व जमीन पीड़ित के परिजनों को देने के लिए कहा था। लेकिन आज तक वह राहत पीड़ित के परिजनों को नहीं मिल सकी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in