Categorized | लखनऊ.

कांगे्रस अपने नैतिक कर्तव्यों से भाग रही है

Posted on 21 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आज आरोप लगाया कि कांगे्रस अपने नैतिक कर्तव्यों से भाग रही है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा बसपा सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने व अक्षमता का आरोप लगाया है। भाजपा पं्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कांग्रेस नेतृत्व को सवाल के घेरे में लेते हुए कहा कि यह जानते हुए भी केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त क्यों नहीं करती ? जिससे प्र्रदेश की जनता को राहत मिल सके। प्रदेश सरकार के काले कारनामो को जानते हुए भी कांग्रेस बसपा सरकार को अभयदान दे रही है। वह भी बसपा के आपराधो के लिए बराबर के दोषी है। बसपा प्रदेश को और केन्द्र सरकार पूरे देश को लूट रही है।

श्री पाठक ने कांग्रेस महासचिव को सलाह दी की वह उत्तर प्रदेश के मैजूदा हालात पर अपने राजनैतिक लाभ के लिए जनता के घावों पर नमक न छिड़के उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के कार्यगुजारियों पर उच्च न्यायलय व सुप्रीम कोर्ट लगातार टिप्पणी कर रहे है। और कांग्रेस मूक दर्शक बनकर तमासा देख रही है प्रदेश की जनता ठगी सी खड़ी है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में बसपा सरकार के काले कारनामों व जर्जर कानून व्यवस्था के खिलाफ उपजे जनाक्रोश से कांग्रेस भी भयभीत है। क्योंकि जनता में यह सच उजागर हो गया है कि बसपा और कांग्रेस के बीच नापाक गठबंधन है और दोनो भ्रष्टचार में लिप्त है। इसीलिए अब कांग्रेस महासचिव बसपा सरकार के विरूद्ध कोरी बयान बाजीकर जनता को धोखा न दें।

उन्होंने सवाल किया कि बसपा सरकार के आतंक से प्रदेश की जनता पीड़ित है बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी ने कभी उत्तर प्रदेश सरकार को बरखास्त करने की मांग क्यों नही की। श्री पाठक ने कहा वास्तव में बसपा कांग्र्रेस की बी टीम है। और बसपा केन्द्र में कांग्रेस के सहयोग दल की भूमिका में है। ऐसे में बसपा सरकार के काले कारनामो व भ्रष्टाचार व घोटालो तथा प्रदेश में बढ़ते आपराधी घटनाओं के लिए बसपा के साथ-साथ कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in