Categorized | लखनऊ.

आॅल इण्डिया मैथमेटिक्स तथा साइन्स टैलेन्ट एक्जामिनेशन में सी.एम.एस. छात्रों को सफलता

Posted on 21 July 2011 by admin

science-talent2सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (कैम्पस-1) के दो छात्रों मिहिका चित्रांशी कक्षा 6 तथा विशाल सिंह कक्षा 8 ने आॅल इण्डिया मैथमेटिक्स तथा साइन्स टैलेन्ट एक्जामिनेशन-2011 में उच्च सफलता प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इन मेधावी छात्रों ने अपनी गणित तथा वैज्ञानिक प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन करके अपना लोहा मनवाया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भावी पीढ़ी में गणित तथा साइन्स के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित की गयी, जिसमें देश भर के चुने हुए स्कूली छात्रों ने भाग लिया। इन दोनों विजेताओं को आयोजकों ने आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का मानना है कि गणित तथा विज्ञान का क्षेत्र बहुत ही व्यापक है। आधुनिक वस्तुओं को तैयार करने में गणित तथा विज्ञान के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। बच्चों में शुरू से ही गणित तथा विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करने की जरूरत है जिससे वे आगे चलकर उसे अपने शोध तथा अनुसन्धान का विषय बना सकंे। वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in