Categorized | लखनऊ.

विभागीय मंत्रियों की भूमिका की सी0बी0आई0 जांच होनी चाहिए

Posted on 21 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने राज्य सरकार द्वारा पूर्व सीएमओ डा0 आर्या, डा0 वी0पी0 सिंह की सीबीआई जांच कराने की इस संस्तुति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के रूख एवं अपने फजीहत से बचने के लिए यह विलम्ब से लिया गया निर्णय है। उन्होंने मांग की कि एन0एच0आर0एम0 घोटाले में मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्रियों की भूमिका की सी0बी0आई0 जांच होनी चाहिए। प्रथम दृष्टितया जो इन हत्याओं का मूल कारण है।

श्री शाही ने कहा इसके पूर्व भी डा0 सचान हत्या काण्ड मामले में सरकार ने कोर्ट के आदेश के एक दिन पूर्व ही सीबीआई जांच की सिफारिस की थी। यह दुबारा ऐसा हो रहा है जब कोर्ट ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की सुनवाई की तिथि के पूर्व पुनः सीबीआई जांच की सिफारिस की है। अभी भी सरकार एनएचआरएम के घोटालों की सीबीआई की जांच की सिफारिश से भाग रही है। भाजपा तब तक चुप नहीं बैठेगी जब तक सभी मामलों के सीबीआई जांच के आदेश नहीं हो जाते। भाजपा शुरू से ही इन मामलों में मारे गए डाक्टरों के परिजनों के साथ सम्पूर्ण मामलों के सीबीआई जांच की मांग कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in