Categorized | मनोरंजन

आइ ऐम कलाम 5 अगस्त को सिनेमा घरों में

Posted on 21 July 2011 by admin

स्माइल फाउंडेशन द्वारा निर्मित फिल्म ‘आइ ऐम कलाम‘ रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा आगामी 5 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। आरंभ में यह फिल्म 25 शहरों में 75 से अधिक सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी और धीरे-धीरे इसे देशव्यापी स्तर पर अन्य सिनेमा घरों में भी रिलीज किया जाएगा। भारत में बनी यह पहली ऐसी फिल्म है जिसका निर्माण एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ)-स्माइल फाउंडेशन के द्वारा किया गया है। इस अवसर पर टिप्पणी करते हुये स्माइल फाउंडेशन के कार्यकारी न्यासी, शांतनु मिश्रा ने कहा कि, ”हम इस ऐतिहासिक फीचर फिल्म का हिस्सा बन कर गर्व का अनुभव कर रहे हैं। इस फिल्म के द्वारा हमने दुनिया भर के लोगों तक पहुंचने की कोशिश की है। हमारा उद्देश्य, बेहतर भविष्य के लिए भारत के हर बच्चे को शिक्षित करने के आंदोलन में सहयोग हेतु लोगों का ध्यान आकृष्ट करना है। छोटू की कहानी भारत के लाखों बच्चों की कहानी है और यह हमारे उद्देश्य से काफी मिलता-जुलता है। यह फिल्म हमारे विकास संगठन के द्वारा इस जन-संचार माध्यम के सहारे सामाजिक संदेश का प्रसार करने की एक कोशिश है। हमारा प्रयास है कि बच्चों की सामाजिक हैसियत का ख्याल किए बगैर सभी बच्चों की शिक्षा के उद्देश्य के प्रति समाज में संवेदनशीलता जागृत हो और लोग इस दिशा में आगे आएं।“ रिलायंस एंटरटेनमेंट के द्वारा आइ ऐम कलाम की रिलीज के पहले डबल धमाल और सिंघम जैसी फिल्में कतार में हैं। हाल की फिल्मों में 3 इडियट्स, काइट्स, ब्रेक के बाद और पा का वितरण रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in