Categorized | लखनऊ.

इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विसेज योजना के तहत 988 एम्बुलेंस संचालित की जायेगी

Posted on 21 July 2011 by admin

प्रदेश की आम जनता को त्वरित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विसेज योजना के तहत प्रत्येक ब्लाक में 01 और 13 जिला मुख्यालयों जिसकी जनसंख्या 10 लाख से अधिक है, में 04 एम्बुलेंस एवं अवशेष 58 जिला मुख्यालयों पर 02 एम्बुलेंस, इस प्रकार कुल 988 एम्बुलेंस वाहन क्रय किये गये हैं। जिसमें 799 वाहनों की डिलीवरी मिल चुकी हैं इनमें से 159 एम्बुलेंस जनपदों में संचालित की जा रही हैं।

यह जानकारी आज यहां चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस के संचालन के लिये मौजूदा समय में सेवा प्रदाता के चयन के सम्बन्ध में निविदा की कार्यवाही प्रगति पर है और प्राप्त तकनीकी बिड्स का परीक्षण किया जा रहा है। दिनांक 29 जुलाई, 2011 को वित्तीय बिड्स खोली जायेंगी, तद्नुसार सेवा प्रदाता का चयन किया जायेगा।

प्रवक्ता ने बताया कि सेवा प्रदाता के साथ अनुबन्ध निष्पादित होने के 04 माह की अवधि में प्रथम चरण में मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर मण्डल में 133 एम्बुलेंस इसके पश्चात अगले 02 माह में द्वितीय चरण के अन्तर्गत 06 मण्डल आगरा, मिर्जापुर, बरेली, झांसी, चित्रकूट एवं कानपुर में 298 एम्बुलेंस चलायी जायेंगी। इसके पश्चात अगले 02 महीनों में तृतीय चरण के दौरान शेष 09 मण्डलों - लखनऊ, गोण्डा, फैजाबाद, बस्ती, गोरखपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, आजमगढ़ एवं अलीगढ़ में 557 एम्बुलेंस संचालित की जायेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in