Categorized | लखनऊ.

सपा विधायक उस्मानी को देखने अखिलेश व अहमद हसन लोहिया अस्पताल पहुंचे

Posted on 21 July 2011 by admin

मंसूरी समाज के सीनियर लीडर व समाजवादी पार्टी के लखीमपुर जिले से विधायक डाॅ0 आर.ए.उस्मानी मंसूरी को देखने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव व नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन लोहिया अस्पताल में पहंुचे। उन्होने श्री उस्मानी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।

आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के प्रदेशिक महामंत्री हाजी सलीम अहमद मंसूरी ने बताया कि सपा विधायक डाॅ. आर.ए.उस्मानी को लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में उस समय एक जहरीले सांप द्वारा काट लिये जाने के बाद लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया।

उन्होने बताया कि डाॅ0 आर.ए.उस्मानी को अस्पताल में देखने वालों का ताता लगा है। आज दोपहर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव व इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन डाॅ0 उस्मानी को देखने अस्पताल पहंुचे। श्री सलीम अहमद मंसूरी ने बताया कि डाॅक्टरों ने डाॅ0 उस्मानी की हालत खतरे से बाहर बतायी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in