Categorized | लखनऊ.

केन्द्र सरकार महाघोटालों और प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है

Posted on 17 July 2011 by admin

13आम जनता का कोई पुरसाहाल नहीं है। महंगाई चरम सीमा पर बढ़ रही है। आतंकवादियों के मनोबल इतने बढ़ चुके हैं आए दिन आतंकवादियों गतिविधियों को अंजाम दे रहे है और कांगे्रस महासचिव दिग्विजय सिंह मानसिक दिवालिएपन के शिकार हो गए हैं।

बलरामपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा आए दिन डीजल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस के मूल्य में केन्द्र सरकार द्वारा वृद्धि करने से महंगाई में और बढ़ोत्तरी से आमजन त्रस्त हो गया है। उ0प्र0 में जंगलराज है, प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था पर अपना नियंत्रण खो दिया है। पुलिस एवं अपराधी निरंकुश हो गये हैं, महिला उत्पीड़न, बलात्कार, हत्याओं की बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा कि किसान और व्यापारी पूरी तरह से पीड़ित हो गए हैं। बसपाई जनप्रतिनिधि अपने नीजि हित में लग गए है। उर्वरकों की कालाबाजरी चरम पर है। सारे विकास कार्य सारे अम्बेडकर ग्रामों तक सीमित है। मनरेगा योजना अधिकारियों की चारागाह बन चुकी है। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा पार्को एवं मुर्तियों में खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता कांगे्रस, बसपा तथा सपा को उनके कर्मो का फल जरूर देगी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांगे्रस के युवराज राहुल गांधी एक तरफ बसपा सरकार के विरोध में किसान पंचायत कर जनता का गुमराह कर रहे हैं उसी बसपा की सहयोग से केन्द्र में अपनी सरकार चला रहे है। वास्तव में कांगे्रस, सपा और बसपा आपस में मिले हुए हैं और जनता को बेवकूफ बनाने का स्वांग रच रहे हैं।

16brp7pपत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बलरामपुर नगर में आयोजित विजय वाहिनी प्रमुख प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोबल से सपा, बसपा और कांगे्रस के सरकारों के कुकर्माें का कच्चा चिट्ठा जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर न छोड़े। कार्यकर्ता मतदाता सूची में की गड़बडियों एवं मतदाताओं के नाम़ बढ़वाने में जुट जाएं। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रमापति शास्त्री, पूर्व विधायक विन्दुलाल, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, रामकृपाल सिंह, समेत कुसुम चैहान, सुखदेव प्रसाद, चन्द्रप्रकाश सिंह, राकेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह शैलू,  कैलाश नारायण, अनूप गुप्ता, हनुमान गढ़ी मन्दिर के उत्तराधिकारी महेन्द्र दास, सरदार परमजीत सिंह, महेश नाराण, रंग बहादुर तिवारी, सूर्य नारायण, शेष नारायण मिश्र, बहरेची गुप्ता, जगदम्बा शंकर, विनय त्रिपाठी अनूप सिंह आदि प्रमुख रूप  से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in