Categorized | लखनऊ.

कानून व्यवस्था की समीक्षा के निष्कर्षो की धज्जियां पूरे प्रदेश में उड़ रही हैं

Posted on 17 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र कहा कि मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के कानून व्यवस्था की समीक्षा के निष्कर्षो की धज्जियां पूरे प्रदेश में उड़ रही हैं। इस समीक्षा बैठक के आसपास ही फर्रूखाबाद में एक बालिका के साथ बलात्कार तथा उन्नाव में बलात्कार की शिकार 13 वर्षीया आहत दलित किशोरी ने पेड़ से कूद कर आत्महत्या कर ली और प्रदेश का पुलिस-प्रशासन असहाय बना देखता रहा। प्रदेश प्रवक्ता डा0  मिश्र ने आरोप लगाया कि हफ्ता वसूली की तर्ज पर हो रही इन बैठकों से कानून व्यवस्था में कोई सुधार प्रदेश की जनता को दिखलाई नहीं पड़ रहा है बल्कि हत्या, बलात्कार, आत्महत्या तथा वसूली के दाम जरूर बढ़ जाते हैं।

डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था मजाक बन गई है। मुख्यमंत्री की बैठक निष्प्रभावी सिद्ध हो रही है। कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। उदाहरण देकर डा0 मिश्र ने बताया कि लखीमपुर खीरी के थाना नीम गांव के पिटरी नारायणपुर की 16 वर्षीय बालिका पूजा तिवारी को साामूहिक बलात्कार के बाद कई घंटों तक निर्वस्त्र रखने की घटना सिर्फ शर्मनाक ही नही है अपितु प्रदेश की बसपा सरकार के मुंह पर तमाचा है। शर्मशार बालिका ने आत्महत्या कर ली, फिर भी पुलिस प्रशासन के कानों में जॅूं तक नहीं रेंगी। भारतीय जनता पार्टी के लखीमपुर के कार्यकर्ताओं के दबाव में एक एफआईआर तो लिख ली परन्तु कोई कार्रवाई न होने से तथा पुलिस की निष्क्रियता से वहां के हालात चिन्ताजनक हैं।

प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने मांग की कि बालिका का मेडिकल परीक्षण होना चाहिए, मजिस्ट्रेट जांच होनी चाहिए तथा दोर्षी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बलात्कारियों की गिरफ्तारी तथा पीड़िता के परिवार को 10 लाख रू0 का मुआवजा मिलना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in