Categorized | लखनऊ.

बी0एस0पी0 ने माननीया मुख्यमंत्री जी द्वारा डा0 वाई0एस0 सचान प्रकरण की एस0आई0टी0 आदि के जरिए जांच को दरकिनार करते हुए व उनके परिवार की इच्छा अनुरूप सी0बी0आई0 जांच कराने के किये गये फैसले का स्वागत किया

Posted on 15 July 2011 by admin

  • डा0 सचान प्रकरण में माननीया मुख्यमंत्री जी द्वारा लिए गए फैसले पर उच्च न्यायालय द्वारा आज मोहर लगा दी गयी, बी0एस0पी0 ने इसका भी स्वागत किया

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी की ओर से बी0एस0पी0 की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी के उस निर्णय का स्वागत किया है, जिसके अन्तर्गत उन्होंने कल दिनांक 13 जुलाई, 2011 को डा0 वाई0एस0 सचान की मृत्यु के प्रकरण की जांच सी0बी0आई0 को संदर्भित किये जाने के निर्देश डा0 सचान के परिवार की इच्छा को सर्वोपरि रखते हुए दिये थे।

श्री मौर्य ने कहा कि बी0एस0पी0 इस बात का भी स्वागत करती है कि बी0एस0पी0 की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीया मुख्यमंत्री जी ने डा0 सचान प्रकरण में एस0आई0टी0 अथवा किसी अन्य एजेन्सी की जांच को दरकिनार करते हुए इस प्रकरण को सी0बी0आई0 को सुपुर्द किये जाने के निर्देश दिये।     बी0एस0पी0 प्रदेश अध्यक्ष ने डा0 सचान की मृत्यु के प्रकरण पर मा0 उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस फैसले ने माननीया मुख्यमंत्री जी द्वारा डा0 सचान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के प्रकरण को सी0बी0आई0 को संदर्भित किये जाने के निर्णय के साथ-साथ माननीया मुख्यमंत्री जी द्वारा अपराधों एवं अपराधियों के विरुद्ध की जाने वाली कार्यवाही पर अपनी मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 की सरकार ने अपराधियों के प्रति कभी भी कोई रियायत नहीं दिखाई और कानून को अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न रहा हो। उन्होंने कहा कि माननीया मुख्यमंत्री जी और उनकी सरकार की हमेशा यह प्रतिबद्धता रही है कि अपराधियों को कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि माननीया मुख्यमंत्री जी ने पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पहले ही सख्त निर्देश दिये थे कि डा0 वाई0एस0 सचान की हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के प्रकरण को विवेचना हेतु सी0बी0आई0 को संदर्भित कर दिया जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in