Categorized | मनोरंजन

नेहा धूपिया डेटिंग में व्यस्त….. और वह भी एक साथ 10 पुरुषों के साथ…!!!

Posted on 14 July 2011 by admin

भारत के अल्टिमेट सुपरस्टड की तलाश लेवल 3 पर पहंुच चुकी है। पूरे एपिसोड के दौरान अस्मित और नताशा व्यक्तिगत स्तर पर प्रत्येक लड़के के साथ जुड़े रहेंगे और उन्हें नजदीकी से माॅनीटर करेंगे। इससे लड़कों में आत्मविश्वास का संचार होगा और वे इस शो के दौरान अपने व्यक्तित्व को चमकाने और आचरण में जीवंतता लाने में सफल होंगे। इस सप्ताह  यूटीवी बिंदास सुपरस्टड कें अंतगर्त लड़के की और अधिक पड़ताल होने जा रही है और इस दबाव में और अधिक वृद्धि करने जा रही हैं अभिनेत्री एवं पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया,जो इन लड़को की क्षमताओं की परख का बीड़ा उठायेगी।

neha-with-groupखूबसूरत अभिनेत्री नेहा धूपिया, जो कि अपने संबंधों को पोशीदा रखने में विश्वास करती है, इस बार एक भिन्न रास्ते का चयन किया है। नेहा को आखिरी बार कुछ पुरुष मित्रों के साथ देखा गया था, जब कि हम यह पता लगाने का प्रयास कर रहे थे कि आाखिर इस जमात में वह खास शक्स कौन है। हमें उस समय सुखद आश्चर्य हुआ जब हमने यह पाया कि वह एक साथ सभी के साथ डेटिंग कर रही है, जी हां उन सभी 10 के साथ!!! हमने सुना है कि यह खूबसूरत बाला भारत के सुपरस्टड की तलाश में निमग्न है तथा उसे टेलीविजन के स्टडगुरु अस्मित पटेल एवं मित्र नताशा सूरी की सहायता करते हुये देखा गया हे। अपने डेट के साथ एंजाॅय करने के दौरान इनमें से एक लड़के ने शेर-ओ-शायरी के साथ अपने दिल को नेहा के सम्मुख रखने का पुरजोर प्रयास किया!!! नेहा ने अपने चेहरे पर मुस्कराहट केा बरकरार रखते हुये उस युवक को यह कहते हुये सदमें में ला दिया कि ‘‘शेर-ओ-शायरी’’ बहुत उबाऊं चीज है!! क्या आप यह कल्पना कर सकते हैं कि इसके बाद उस युवा डेट के चेहरे पर टूटे हुये दिल की रेखा कितनी स्पष्ट रुप से प्रकट हुयी होगी…!! नेहा को प्रभावित करने के लिये ये लड़के क्या कर रहे हैं। इसके लिये जरुर इस शो को देखिये..!!!

देखिये नेहा धूपिया को सुपरस्टड के निर्माण की प्रक्रिया में गर्गजोशी एवं जीवंतता का संचार करते हुये। यूटीवी बिंदास सुपरस्टड के मुकाबले को देखने के लिये तैयार रहिये रविवार 17 जुलाई 2011, को सायं 7.00 बजे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in