राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 14 July 2011 by admin

आल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन के अध्यक्ष हाजी नसीम अहमद (एडवोकेट) ने आज अपने फेडरेशन के अनेक पदाधिकारियों एवं समर्थकों के साथ 12 तुगलक रोड, नई दिल्ली पर राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चैधरी अजित सिंह जी से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

img_1451शामिल होने वालों में हाजी नसीम अहमद के अलावा हाजी नासिर कामिल, बाबर खंा, परवेज खंा, जमीर रिजवी, एडवोकेट, वाजिद अली राजा, जाफर खंा, अथर अली खंा, चंाद खंा, फरहत अली एडवोकेट, अतीकुर रहमान आदि राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

हाजी नसीम अहमद ने पार्टी की सदस्य ग्रहण करते हुए कहा कि हमने महसूस किया कि चैधरी अजित सिंह जी और राष्ट्रीय लोकदल ही मुसलमानों की सच्च्ी हिमायती है। उन्होंने कहा कि चैधरी साहब मुसलमानों को सरकारी नौकरी में आरक्षण दिलाने एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने की जिद्दो जहद कर रहे है। हम चैधरी साहब की नीतियों एवं कार्यांे से प्रभावित होकर अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने का फैसला किया है।

इस मौके पर चैधरी अजित सिंह जी ने पार्टी में शामिल होने वाले समस्त फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इन लोगों के पार्टी में शामिल होने से विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मायावती सरकार की गलत नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार की चरमसीमा पर पहुंच चुका है। उन्होंने मुस्लिम फेडरेशन के लोगों को यकीन दिलाया कि मुसलमानों को उनका हक दिलाने और हरित प्रदेश के गठन हेतु भरपूर कोशिश करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in