गंगा का स्तर बढ़ा, भैंसार बांध की कई ठोकरें डूबीं

Posted on 13 July 2011 by admin

थाना कलान क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से भैंसार बांध की कई ठोकरें डूब गई जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों में बांध की भयावह स्थिति देखकर विनाशलीला का डर सताने लगा है। इनका आरोप है कि नहर विभाग बचाव कार्य धीमी गति से कर रहा है। अचानक गंगा में उफान आने से क्षेत्रवासियों में हड़कम्प मच गया है। उधर इससे खमरिया के पास बने भैंसार बांध को भी खतरा बढ़ गया है। इस बांध की कई ठोकरें डबरू नगला गांव के पास डूब गई हैं जिससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों का मानना है कि अगर इसी तरह से पानी बढ़ता रहा तो निश्चित ही बांध कट सकता है। इस बांध का निर्माण कार्य कई वर्षो से नहर विभाग करा रहा है लेकिन आज तक कार्य पूरा नहीं हो सका है जबकि करोड़ों खर्च हो चुका है। इस वर्ष नहर विभाग की लापरवाही के चलते भैंसार बांध पर संकट ज्यादा दिख रहा है। नहर विभाग का आज सुबह एक ट्रैक्टर कुछ मिट्टी लेकर आ रहा था। चार-छह मजदूर बोरियों में मिट्टी भरकर ठोकरों के किनारे डाल रहे थे। लेकिन नहर विभाग का कोई भी कर्मचारी वहां पर मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने बताया कि जेई कभी कभार आते हैं और कुछ देर रुक कर चले जाते हैं। बांध को खतरा बढ़ जाने से कलान व मिर्जापुर क्षेत्र दर्जनों गांवों के बाशिंदों की नींद उड़ गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in