Categorized | लखनऊ.

कांगे्रस की किसान महापंचायत अब तक की प्रदेश की सबसे महाफेल पंचायत

Posted on 10 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि कांगे्रस की किसान महापंचायत अब तक की प्रदेश की सबसे महाफेल पंचायत सिद्ध हुई। डा0 मिश्र ने कहा कि इस पंचायत में उत्तर प्रदेश के अलावा आसपास के प्रदेशों के किसानों को किराए पर भरकर लाया गया तथा राहुल गांधी स्वयं कई दिनों से इसको सफल बनाने के लिए दिन रात एक किए हुए थे। बिहार में असफल राहुल एक बार फिर उत्तर प्रदेश में फेल सिंद्ध हुए।

डा0 मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी भूमि अधिग्रहण जेैसे गम्भीर मसले पर किसानों की आशाओं पर खरे नहीं उतरे। किसानो का उत्पीड़न करने में कांगे्रस प्रदेश की बसपा सरकार का संरक्षण कर रही है। कांगे्रस एवं बसपा की मिलीभगत से प्रदेश के किसानों को न्याय की भी आशा नहीं है। डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश का किसान राहुल गांधी से बसपा की बर्खास्तगी करवाने का ऐलान सुनना चाहते थे। प्रदेश के किसान हताश और निराश हैं। भ्रष्टाचार के मामले में नित नये-नये खुलासों के बीच पूंजीपतियों एवं भ्रष्टाचारियों के संरक्षण में व्यस्त कांगे्रस सरकार किसानों की भुखमरी, आत्महत्या तथा भू-अधिग्रहण जैसे विषय पर घड़ियाली आॅंसू ही बहा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in