Categorized | लखनऊ.

श्रीमती रीता खन्ना का कल रात्रि हृदय गति रूकने से निधन

Posted on 09 July 2011 by admin

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा कार्यसमिति की सदस्य श्रीमती रीता खन्ना का कल रात्रि हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थी। श्रीमती रीता खन्ना भाजपा की जुझारू महिला नेत्री तथा संघर्षशील समाजसेवी थी। श्रीमती खन्ना वर्ष 1995 से 2000 तक बाबू जगजीवन राम वार्ड से तथा 2000 से 2006 तक इन्दिरानगर वार्ड से लखनऊ नगर निगम की निर्वाचित पार्षद रही।  श्रीमती रीता खन्ना के निधन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के संयोजक कलराज मिश्र, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, वरिष्ठ नेता व संासद लाल जी टण्डन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केसरीनाथ त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, महापौर डा0 दिनेश शर्मा, पूर्व महापौर डा0 सतीश चन्द्र राय, प्रदेश मंत्री आशुतोष टंडन, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, जयपाल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैप्टन चन्दन सिंह नेगी, के0सी0सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डा0 मधु मिश्रा, प्रदेश महामंत्री कमलावती सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी मीना चैबे, प्रदेश मंत्री मधु मिश्रा, जया शुक्ला, नादिरा हुसैन, महानगर अध्यक्ष बीना गुप्ता, अनीता तोमर आदि लोगों ने श्रीमती रीता खन्ना के निधन पर हार्दिक दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के लिए अपनी श्रंद्धाजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in