Categorized | लखनऊ.

देश में बच्चा-बच्चा वाकिफ है कि केन्द्र में घोटालों की सरकार है

Posted on 07 July 2011 by admin

बी0एस0पी0 की प्रदेश सरकार पर उंगली उठा रहे घोटालेबाज “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” की कहावत चरितार्थ कर रहे हैं

बहुजन समाज पार्टी के प्रवक्ता ने कांग्रेस पार्टी के युवराज द्वारा की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि केन्द्र में घोटालों की सरकार चलाने वाले लोगों को दूसरों पर बेबुनियाद और घटिया आरोप लगाने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का बच्चा-बच्चा इस सच्चाई से पूरी तरह वाकिफ है कि केन्द्र में घोटालों की सरकार है, जिनमें शामिल घोटालेबाज यू0पी0 सरकार पर उंगली उठा रहे हैं। ये तो वही कहावत हुई कि “उल्टा चोर कोतवाल को डाटें”।

प्रवक्ता ने कांग्रेस के महासचिव द्वारा की गयी टिप्पणी कि प्रदेश में दलालों का शासन है, को गैरजिम्मेदाराना, बचकाना व दलित विरोधी बताते हुए कहा कि इससे उत्तर प्रदेश की जनता का अपमान हुआ है, जिसने बहुजन समाज पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ पूरे पांच वर्ष सरकार चलाने का स्पष्ट जनादेश प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी कांग्रेस के युवराज की राजनीति अपरिपक्वता का परिचायक है। वास्तविकता यह है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र की यू0पी0ए0 सरकार शासन चलाने में अक्षम साबित हो रही है और लोगों का ध्यान बॅटाने के लिए कांग्रेस के युवराज यू0पी0 जैसे प्रदेश में मुद्दों की तलाश कर रहे हैं, जिससे उन्हें कुछ हासिल होने वाला नहीं है।  उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी-बड़ी बात कहने वाले कांग्रेस पार्टी के युवराज को बोफोर्स घोटाला भी याद कर लेना चाहिए, जिसके परिणामस्वरूप पूरे देश की जनता ने तत्कालीन लोक सभा आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया था। उन्होंने कहा कि बोफोर्स घोटाले के कारण ही आज तक कांग्रेस पार्टी केन्द्र में पूर्ण बहुमत हासिल कर अपने बलबूते सरकार बनाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि बोफोर्स घोटाले राजीव गांधी शासनकाल की देन था। इसी प्रकार तेलगी काण्ड, सत्यम काण्ड, हवाला काण्ड और हर्षद काण्ड व केतन पारिख स्टाॅक मार्केट घोटाले भी कांग्रेस कार्यकाल की देन रहे हैं और इनके तार कांग्रेसी नेताओं से जुड़े रहे हैं।

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी रही है और उसका प्रत्येक कार्यकाल घोटालों में लिप्त रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र की यू0पी0ए0 सरकार के कार्यकाल में रोज नये-नये घोटाले सामने आ रहे हैं। आई0पी0एल0 खेलों में फे्रन्चाईजी की बोली लगाने में जो गबन और घोटाले हुए हैं, उनके चलते कांग्रेस पार्टी के एक केन्द्रीय मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। कांग्र्रेस पार्टी की केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रमण्डल खेल के आयोजन में किये गये हजारो करोड़ रूपये के घोटाले के कारण पूरी दुनिया के सामने देश को शर्मिन्दा होना पड़ा। इस घोटाले में लिप्त लोगों को कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली यू0पी0ए0 सरकार अंतिम समय तक बचाने में लगी रही। इसी प्रकार प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े एस0-बैण्ड घोटाले में भी केन्द्र सरकार लीपापोती कर रही है। उन्होंने कहा कि एक लाख छिहत्तर हजार करोड़ के 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले में रोज नये तथ्य देश के सामने आ रहे हैं। हसन अली जैसे काले धन के बड़े दलाल, घोटालेबाज और आर्थिक अपराधी को कांग्रेस सरकार कई वर्षों से कैसे बचाती रही है, उसके परतें अब खुलकर सामने आने लगीं हैं।

पार्टी    प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को कारगिल शहिदों के आश्रितों के आवास हेतु मुम्बई के आदर्श सोसाइटी में महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार मंे जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों द्वारा किये गये घोटाले को भी याद कर लेना चाहिए, जिसके चलते महाराष्ट्र सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अशोक चव्हाण को त्याग पत्र देना पड़ा। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारों ने कानून-व्यवस्था की स्थिति का आलम ये है कि महाराष्ट्र में ए0डी0एम0 स्तर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा राजस्थान में एक पुलिस इंस्पेक्टर को जिन्दा जला दिया गया।

बी0एस0पी0 प्रवक्ता ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर युवराज किसान हितैषी होने का लगातार ढोंग कर रहे हैं। वे केन्द्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण की नई राष्ट्रीय नीति बनाने की बात कह कर पूरे देश को गुमराह कर रहे हैं। इसी के चलते राज्य सरकार को नई भूमि अधिग्रहण नीति बनाने में कुछ विलम्ब हुआ लेकिन जैसे ही प्रदेश सरकार को आभास हुआ कि केन्द्र सरकार नई नीति को बनाने के लिए गम्भीर नहीं है तो राज्य सरकार ने अपनी नई ऐतिहासिक नीति लागू कर दी, जिसका प्रदेश भर के किसानों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि युवराज वोट की राजनीति से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश के किसानों को बरगला रहे हैं। उन्हें चाहिए कि वे अपने सुझावों को केन्द्र सरकार के प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण विधेयक में शामिल कराने का प्रयास करें, ताकि किसानों और लोगों को यह बात मालूम हो सके कि केन्द्र सरकार इस मुद्दे पर कितनी संवेदनशील है। प्रवक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा गैस अथाॅरिटी आॅफ इण्डिया जैसे केन्द्रीय उपक्रम बेहद कम दरों पर किसानों की भूमि अधिग्रहीत करते हैं, जिसकी वजह से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों को संरक्षण देना कांग्रेस पार्टी की संस्कृति का हिस्सा रहा है और इस क्षेत्र में उसका एक लम्बा इतिहास है। इसके विपरीत बी0एस0पी0 देश की इकलौती ऐसी पार्टी है, जो अपने स्थापना काल से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्षरत रही है। कांग्रेस पार्टी को यह बताना चाहिए कि उनकी केन्द्र की सरकार अथवा राज्यों की सरकारों में भ्रष्टाचार, घोटाले अथवा वित्तीय अनियमितताओं में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने में वह हमेशा क्यों संकोच करती रही है।

बी0एस0पी0 प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार के तमाम मंत्रियों के नाम आये दिन घोटालों या अनियमितताओं में लिप्त होने के कारण नियमित रूप से मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। इसके बावजूद उनके खिलाफ कोई कदम क्यों नहीं उठाये जाते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव दोहरे मापदण्ड अपनाती रही है। वह गैर कांग्रेसी सरकारों विशेषकर यू0पी0 की बी0एस0पी0 सरकार कोे छोटे-मोटे मामलों में भी विभिन्न केन्द्रीय आयोगों के माध्यम से साजिश के तहत बदनाम करने का प्रयास करती रही है। ऐसा सोची समझी रणनीति और आने वाले 2012 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर किया जा रहा है।

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक ज्यादातर समय में केन्द्र तथा राज्यों में कांग्रेस की ही सरकारें रही हैं। इसलिए भ्रष्टाचार व घोटालों के अधिकतर मामले में वे ही जिम्मेदार हैं। उनकी नीतियों के ही कारण आज भी देश व उत्तर प्रदेश गरीबी की मार झेल रहा है और जनता यह अब अच्छी तरह समझ गयी है कि बी0एस0पी0 की यू0पी0 सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए युवराज अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं, परन्तु उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि “जिनके घर शीशे के हों, वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते”।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in