महेश भट्ट ने अपनी बेवफाई को स्वीकार किया इमोशनल अत्याचार सीजन-3

Posted on 07 July 2011 by admin

untitled-2इस सत्र में, जब संबंधों को एक भिन्न चरम पर परखा जा रहा है, शो इस बात पर बल दे रहा है कि युवा पीढ़ी में अपने प्यार के प्रति प्रतिबद्धता, विश्वास एवं इमानदारी में कमी आयी है।

इमोशनल अत्याचार 3 में इस सप्ताह के सेलिब्रिटी मेहमान कोई और नहीं अनोखे महेश भट्ट और उनके सुपर स्टार भतीजे इमरान हाशमी थे। दोनों मेहमान लीड के साथ बातचीत कर रहे थे और हमारे लवगुरु प्रवेश राणा को अपनी सलाह दे रहे थे। एपिसोड के शूट के दौरान प्रवेश राणा, जो महेश भट्ट के साथ बातचीत कर रहे थे ने उनसे एक व्यक्तिगत प्रश्न किया- क्या किसी ने कभी आपको धोखा दिया है? हैरान होने के बजाये अथवा प्रश्न को टालने के बजाये श्री भट्ट ने इस राष्ट्रीय प्रसारण में शांति पूर्वक कहा ‘‘किसी ने तो धोखा दिया है, लेकिन कौन कहता है कि मैं ने भी वफा किया है। ‘‘श्री भट्ट के इस स्पष्ट जबाब से प्रवेश हैरान रह गये और उनकी साफगोई से उन्होंने सबक लिया।

शायद आज की युवा पीढ़ी श्री भट्ट से यह सबक ले सके कि कोई व्यक्ति आपसी संबंधो में कितना स्पष्ट और ईमानदार हो सकता है और किसी को कोसने अथवा धोखा देने की आवश्यंकता नहीं है।

देखिये इमोशनल अत्याचार सीजन 3

8 जुलाई, शुक्रवार शाम 7.00 बजे यूटीवी बिन्दास पर
धोखेबाजों सावधान आपका दुःस्वप्न शुरु हो रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in